विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल ने कहा, जनता नहीं मानती बेदी को मुकाबले में

By Sanjay BhardwajEdited By:
Updated: Sun, 18 Jan 2015 07:27 PM (IST)

दिल्‍ली में सात फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने सरगर्मी तेज कर दी है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपनी नई दिल्ली सीट पर घर-घर चुनाव प्रचार किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली में सात फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने सरगर्मी तेज कर दी है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपनी नई दिल्ली सीट पर घर-घर चुनाव प्रचार किया।

इस दौरान उन्होंने हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं किरण बेदी पर फिर निशाना साधा। जब केजरीवाल से यह पूछा गया कि बेदी को मुकाबले में क्यों नहीं मानते, केजरीवाल ने कहा कि जनता नहीं उन्हें मुकाबले में नहीं मानती। जनता कह रही है कि 15 दिन पहले पैराशूट से ले आए। आप संयोजक ने कहा कि किसी के मैदान में आने से कोई फर्क नहीं पड़ता। अब जनता मन बना चुकी है।

इससे पहले, शनिवार को केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा दिल्ली में चुनाव हारने वाली है और इस पराजय का ठीकरा नरेंद्र मोदी के बजाए किसी और पर फोड़ने के लिए किरण बेदी को पार्टी में लाया गया है। केजरीवाल ने कहा था कि वे अब किरण बेदी को लेकर आए हैं। भाजपा अब डूबता हुआ जहाज है। क्या वह इसे बचा पाएंगी?

पढ़ें : नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं केजरीवाल : बेदी

पढ़ें : किरण बेदी पर केजरीवाल नरम, कुमार विश्वास ने दिखाए तेवर