विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली: भाजपा के चुनाव प्रचार में उतरे ऑटो चालक

By Sanjay BhardwajEdited By:
Updated: Sun, 04 Jan 2015 09:04 AM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) की तरह अब भाजपा के भी पोस्टर ऑटो रिक्शा पर दिखेंगे। ऑटो चालक अपने वाहन के पीछे ‘मोदी के साथ चलो’ लिखा हुआ पोस्टर लगाकर भाजपा का प्रचार करेंगे। शनिवार से इसकी शुरुआत हो गई है। इसकी शुरुआत हाल ही में आप को अलविदा कहने वाले

News Article Hero Image

नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। आम आदमी पार्टी (आप) की तरह अब भाजपा के भी पोस्टर ऑटो रिक्शा पर दिखेंगे। ऑटो चालक अपने वाहन के पीछे ‘मोदी के साथ चलो’ लिखा हुआ पोस्टर लगाकर भाजपा का प्रचार करेंगे। शनिवार से इसकी शुरुआत हो गई है। इसकी शुरुआत हाल ही में आप को अलविदा कहने वाले ऑटो यूनियन के नेता संजय चावला ने ऑटो पर लगे अरविंद केजरीवाल के पोस्टर को हटाकर और भाजपा का पोस्टर लगाकर की।

पार्टी का कहना है कि आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा ऑटो चालकों को इस अभियान से जोड़ने की कोशिश होगी। पार्टी के अनुसार अपने चुनाव घोषणा पत्र में वह दिल्ली के ऑटो एवं टैक्सी चालकों की समस्याएं सम्मिलित करते हुए उनके समाधान पर अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट करेगी। इको टैक्सी ड्राइवर एसोसिएशन ने भी भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। मोदी वीडियो रथ आसानी से गलियों में भी घूम सकेगा।

गौरतलब है कि पिछले लगभग एक माह से अधिक समय से आप का ऑटो प्रचार अभियान चल रहा है। इसमें जनकपुरी के पूर्व विधायक प्रोफेसर जगदीश मुखी को भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताकर उनकी तुलना में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को बेहतर मुख्यमंत्री बताया गया है। इससे नाराज होकर मुखी ने आप को कानूनी नोटिस भी भेजा है। अब भाजपा ने भी आक्रामक ढंग से ऑटो प्रचार अभियान चलाने का फैसला किया है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का कहना है कि ऑटो यूनियन के माध्यम से दिल्ली में हजारों ऑटो रिक्शा वालों ने अपने ऑटो रिक्शा के पीछे से आप के प्रचार के पोस्टर हटाकर भाजपा के पोस्टर लगाने का निर्णय किया है।प्रदेश भाजपा के प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि जनता को मूर्ख बनाने वालों के दिन अब लद गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर ऑटो चालकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आप ने ऑटो चालकों को धोखा दिया है, इसका खामियाजा उसे आगामी चुनाव में भुगतना होगा। संजय चावला ने कहा कि ऑटो चालक यूनियन ने भाजपा के समक्ष अपनी मांगें रखी थी। भाजपा ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों से मिलकर कई समस्याएं हल कराईं। दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष राजू सरासर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद उन्हें लगा कि वाल्मीकि समाज का कल्याण केवल भाजपा ही कर सकती है।

जनता को मूर्ख बनाने के दिन लद गए : प्रभात झा

प्रदेश भाजपा के प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि जनता को मूर्ख बनाने वालों के दिन अब लद गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर ऑटो चालकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप ने ऑटो चालकों को धोखा दिया है, इसका खामियाजा उसे आगामी चुनाव में भुगतना होगा। संजय चावला ने कहा कि ऑटो चालक यूनियन ने भाजपा के समक्ष अपनी मांगें रखी थी। भाजपा ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों से मिलकर कई समस्याएं हल कराईं। दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष राजू सरासर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद उन्हें लगा कि वाल्मीकि समाज का कल्याण केवल भाजपा ही कर सकती है।

पढ़ें : भाजपा व आप कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, कई घायल

पढ़ें : गुटबाजी से परेशान कांग्रेस, वरिष्ठों को देगी चुनाव कमान