यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा बड़बोली और 'आप' है भगोड़ी पार्टी: रागिनी नायक
दिल्ली में विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दिल्ली के दंगल में तीनों प्रमुख पार्टियों की तरफ से एक दूसरे पर खुलकर आरोप लगाए जा रहे हैं। जहां भाजपा और आप की तरफ से कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है कि कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी है, वहीं

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दिल्ली के दंगल में तीनों प्रमुख पार्टियों की तरफ से एक दूसरे पर खुलकर आरोप लगाए जा रहे हैं। जहां भाजपा और आप की तरफ से कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है कि कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी है, वहीं कांग्रेस की तरफ से भी उन पर पलटवार किया गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी केवल झूठे वादे करती है और बड़बोली है और आम आदमी पार्टी [आप] भगोड़ी पार्टी है। रागिनी नायक ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए एक भी वादे पूरे नहीं किए। वहीं आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में जब सरकार चलाने का मौका मिला तो दिल्ली के मुख्यमंत्री क्यों छोड़कर चले गए।
वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा पर जमकर प्रहार किया जा रहा है तो भाजपा भी आप पर वार करने से गुरेज नहीं कर रही है। आज आम आदमी पार्टी ने किरण बेदी के ऊपर पोस्टर वार किया तो नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी नुपुर शर्मा ने अरविंद केजरीवाल को बंदर करार दे दिया। नुपुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कभी स्थिर नहीं रहते हैं। वे बंदर की तरह एक डाल से दूसरी डाल पर छलांग लगाने की फिराक में रहते हैं। कभी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो कभी लोकसभा चुनाव लड़कर प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने लगते हैं।

