विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साध्वी निरंजन ज्योति को लेकर असहज हुई भाजपा

By Abhishake PandeyEdited By:
Updated: Thu, 04 Dec 2014 08:51 AM (IST)

अपने बयान से सड़क से संसद तक हंगामा खड़ा करने वालीं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा असहज हो गई है। विवाद और नहीं बढ़े, इसलिए बुधवार को उनका चुनाव प्रचार कार्यक्रम रद कर दिया गया। हालांकि, बृहस्पतिवार को वह 30 अन्य सांसदों के साथ फिर

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अपने बयान से सड़क से संसद तक हंगामा खड़ा करने वालीं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा असहज हो गई है। विवाद और नहीं बढ़े, इसलिए बुधवार को उनका चुनाव प्रचार कार्यक्रम रद कर दिया गया। हालांकि, बृहस्पतिवार को वह 30 अन्य सांसदों के साथ फिर से विपक्षियों पर हमला बोलेंगी।

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में हवा बनाने के लिए सांसद जनसभाएं कर रहे हैं। सोमवार को अभियान के पहले ही दिन साध्वी निरंजन चौधरी की अमर्यादित टिप्पणी से सियासी हंगामा मच गया। संसद में विपक्ष दो दिनों से साध्वी को बर्खास्त करने की मांग कर रहा है। तिलकनगर थाने में उनके खिलाफ शिकायत भी की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए भाजपा ने बुधवार को शेख सराय में उनका कार्यक्रम रद कर दिया। प्रदेश के कई नेता साध्वी को प्रचार अभियान से फिलहाल अलग रखने के पक्षधर हैं, इसके बावजूद बृहस्पतिवार को गोल मार्केट में उनका कार्यक्रम तय किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर दिल्ली में 300 से ज्यादा सांसदों की जनसभाएं आयोजित की जा रही हैं। भाजपा व सहयोगी पार्टियों के सांसद लोगों के बीच जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रत्येक सांसद को औसतन छह सभाएं करनी हैं।

बृहस्पतिवार को भाजपा के 30 सांसद जनता के बीच जाएंगे। छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के साथ-साथ दिल्ली के भी तीन सांसद जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा पैतृक गांव मुंडका में, दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी कोटला मुबारकपुर में, नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी कस्तूरबा नगर में, मुंबई के सांसद किरीट सोमैया रोहिणी मध्य में, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर मालवीय नगर में, राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला ओखला में, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम हरकेश नगर में चुनावी सभाएं करेंगे।

वहीं, बुधवार को राजस्थान से सांसद अजरुन राम मेघवाल ने अशोक विहार, उत्तर प्रदेश से सांसद महेंद्र नाथ पांडेय ने ङिालमिल तथा रमेश बिधूड़ी ने बिहार के सांसद जनार्दन सिंह सिगरीवाल के साथ संगम विहार में जनसभाओं को संबोधित किया।