विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुमित्रा के नाम पर सर्वसम्मति बनाने की कोशिश

By Edited By:
Updated: Thu, 05 Jun 2014 07:41 AM (IST)

लोकसभा अध्यक्ष के लिए भाजपा से सुमित्रा महाजन का नाम तय है। शुक्रवार को वह परचा भरेंगी। भाजपा की कोशिश है कि उन्हें सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुना जाए। वैसे चुनाव होने की स्थिति में भी भाजपा के पास अकेले ही स्पष्ट बहुमत से ज्यादा सीटें हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। लोकसभा अध्यक्ष के लिए भाजपा से सुमित्रा महाजन का नाम तय है। शुक्रवार को वह परचा भरेंगी। भाजपा की कोशिश है कि उन्हें सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुना जाए। वैसे चुनाव होने की स्थिति में भी भाजपा के पास अकेले ही स्पष्ट बहुमत से ज्यादा सीटें हैं। राजग से मिलकर तो संख्या काफी बड़ी है। इसलिए चुनौती कोई नहीं है। लेकिन, सदन में अच्छे माहौल और पुरानी परंपरा के मद्देनजर भाजपा की कोशिश सर्वसम्मति से सुमित्रा महाजन के चुने जाने की है।

ताई के नाम से प्रख्यात इंदौर की वरिष्ठ सांसद सुमित्रा महाजन से दूसरे दलों को भी कोई दिक्कत नहीं है। इसलिए, उम्मीद है कि कांग्रेस भी सर्वसम्मति का ही रास्ता चुनेगी।