विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उद्धव बोले, दिल्ली में भाजपा को बनानी चाहिए थी सरकार

By Edited By:
Updated: Mon, 30 Dec 2013 07:05 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी [आप] के प्रदर्शन को चमत्कारिक बताते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है क ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी [आप] के प्रदर्शन को चमत्कारिक बताते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि यहां भाजपा को अल्पमत सरकार बनानी चाहिए थी। उद्धव ने कहा, 'भाजपा को 32 सीटें मिली थीं। वह अल्पमत सरकार बना सकते थे। हमें लगता है कि अगर उन्होंने ऐसा किया होता तो अच्छा होता।'

पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में उद्धव ने लिखा है, 'अगर आम आदमी पार्टी की सरकार मुफ्त पानी और सस्ती बिजली दे सकती है तो कहा जा सकता है कि यह भाजपा के लिए भी संभव था।' शिवसेना प्रमुख ने आगे लिखा, 'यह मानना होगा कि आप ने दिल्ली में चमत्कार किया है। दिल्ली की आम जनता और सरकारी कर्मचारियों ने आप को वोट दिया है।' उद्धव के मुताबिक हमारा लोकतंत्र भी अद्भुत है। पहले से यह पता नहीं होता कि कौन पुंगी वाला इसे चलाएगा। अब केजरीवाल पुंगी बजा रहे हैं और दिल्ली के लोग उस धुन पर नाच रहे हैं।' संपादकीय में कहा गया है कि एक समय लालू प्रसाद यादव ने भी अरविंद केजरीवाल जैसा उत्साह दिखाया था, लेकिन सत्ता में आने पर वह कुछ नहीं कर पाए और भ्रष्टाचार में उन्हें सजा खानी पड़ी।

कांग्रेस को विपक्ष में भी नहीं देखना चाहती जनता

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर