विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोवा में गरजे नमो, कहा- कानून से खेल रहे हैं शिंदे

By Edited By:
Published: Sun, 12 Jan 2014 07:26 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2014 09:51 PM (IST)

पणजी। प्रधानमंत्री पद के भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के अल्पसंख्यक समुदाय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पणजी। प्रधानमंत्री पद के भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ आतंक के मामलों की समीक्षा के लिए राज्यों को भेजे प्रस्ताव की जमकर आलोचना की। उन्होंने गृह मंत्री शिंदे पर कानून से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। साथ ही जयंती टैक्स का नाम लेकर पूर्व केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन के भ्रष्टाचार पर निशाना साधा और केजरीवाल पर परोक्ष निशाना साधते हुए उन्हें टीवी का नेता बताया।

मोदी ने भाषण में कहा, आप उनकी बेशर्मी देखें। वे सांप्रदायिक राजनीति का खेल खेल रहे हैं। गृह मंत्री ने राज्य सरकारों को पत्र लिखा है कि यदि आप कानून तोड़ने वाले को गिरफ्तार करते हैं तो यह देखें कि मुसलमान नहीं गिरफ्तार किए जाएं। ऐसा क्यों है? क्या अपराधियों का कोई धर्म होता है?

क्या धर्म अपराधियों का भाग्य तय करेगा कि उसे गिरफ्तार किया जाए या छोड़ा जाए? धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। किसी खास धर्म का होने की वजह से किसी को दंडित नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन यह सभी धर्मो के लोगों के लिए होना चाहिए।

पढ़ें : मोदी ने की कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों की समीक्षा

पढ़ें : मिशन मोदी पर कहीं भारी न पड़ जाए युवाओं की अनदेखी

वोट बैंक की राजनीति नहीं होनी चाहिए। मोदी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ऐसे पत्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर आश्चर्य जताया और कहा कि वह इस मामले को देखेंगे। यह उनका जवाब देने का तरीका था। उन्होंने पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन के बारे में कहा कि दिल्ली में पहली बार उन्हें जयंती टैक्स के बारे में सुनने को मिला। पर्यावरण मंत्रालय में कोई भी फाइल यह टैक्स चुकाए नहीं आगे नहीं बढ़ती थी।

पढ़ें : मोदी के पक्ष में खुलकर सामने आई किरण बेदी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।