विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी

By Edited By:
Published: Tue, 29 Apr 2014 04:59 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 29 Apr 2014 05:06 PM (GMT+05:30)

नई दिल्ली। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के कुछ उद्योगपतियों से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के कुछ उद्योगपतियों से संबंध होने व गुजरात के विकास मॉडल पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। भाजपा ने कहा कि राहुल को अल्पज्ञान हैं उन्हें गुजरात की सच्चाई के बारे में कुछ भी पता नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि राहुल गांधी झुठे आंकड़े दिखाकर मोदी की छवि को खराब करने के कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कांग्रेस द्वारा उठाए गए हर मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि गांधी द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार और झूठा है।

लेखी ने कहा कि मोदी ने गुजरात की जनता के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अलग तरह से जीवन जीने वाले व्यक्ति हैं। उन्हें न तो भारत के बारे में कुछ पता है न ही इसके राज्यों के।

लेखी ने राहुल गांधी द्वारा मोदी पर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया कि मोदी द्वारा उद्योगपति गौतम अदाणी को सस्ते दामों में भूमि देने, गुजरात में लोकायुक्त का न होना और गुजरात में 27000 करोड़ बेरोजगारी के आंकड़े दिखाना झूठ है और शर्मनाक भी।

पढ़े : हिमाचल, उत्तराखंड में दिखी मोदी लहर, बोले, 'ये दिल मांगे मोर'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।