विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जागरण डॉट कॉम पोलः झारखंड, जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार

By Sachin kEdited By:
Updated: Mon, 22 Dec 2014 06:50 PM (IST)

झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे किसके पक्ष में जाएंगे या किसको कितनी सीटें मिलेंगी। इसका पता लगाने के लिए जागरण डॉट कॉम की ओर से एक ऑनलाइन सर्वे किया गया। जिसके मुताबिक, इस बार दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के आसार हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे किसके पक्ष में जाएंगे या किसको कितनी सीटें मिलेंगी। इसका पता लगाने के लिए जागरण डॉट कॉम की ओर से एक ऑनलाइन सर्वे किया गया। जिसके मुताबिक, इस बार दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के आसार हैं।

सर्वे में झारखंड की कुल 81 सीटों के नतीजों को लेकर 2552 लोगों ने अपनी राय जाहिर की। जिसके मुताबिक इस बार झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के आसार हैं। यहां भाजपा को 81 में से 43 सीटें मिल सकती हैं। जेएमएम को 12, जेवीएम को 6, कांग्रेस को 7 और अन्य के खाते में दस सीटें जा सकती हैं।

झारखंड के नतीजे इस प्रकार आने के अनुमान हैं:

कुल सीटें: 81

वर्षः कांग्रेसः भाजपाः जेएमएमः जेवीएमः अन्य

2005 : 9 : 30 : 17 : 0 : 25

2009 : 14 : 18 : 18 : 11 : 20

2014 :

रुझान : 7 : 43 : 12 : 6 : 10

जम्मू-कश्मीर : कुल सीटें : 87

वर्ष : जेकेएन : पीडीपीः कांग्रेस : भाजपा : अन्य

2002 : 28 : 16 : 20 : 01 : 22

2008 : 28 : 21 : 17 : 11 : 10

2014 :

रुझान : 13 : 16 : 8 : 40 : 8

सर्वे में जम्मू-कश्मीर की 87 सीटों को लेकर 1038 लोगों ने अपनी राय जाहिर की है। जिसके मुताबिक, इस बार जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा की सरकार बनने के आसार हैं। यहां भाजपा को 87 में से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि जेकेएन को 13, पीडीपी को 16, कांग्रेस को आठ और अन्य को भी आठ सीटें मिल सकती हैं।

पढ़ेंः झारखंड में भाजपा की सरकार, जम्मू-कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा

अंतिम चरण में झारखंड में 70 और जम्मू-कश्मीर में 65 फीसद मतदान