विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिट एंड रन केस: सलमान के समर्थन में उतरा बॉलीवुड

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Wed, 06 May 2015 04:26 PM (IST)

हिट एंड रन केस में फिल्म अभिनेता सलमान खान को अदालत ने दोषी करार दिया है। इस मामले में पर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा है कि कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं लेकिन इस इंडस्ट्री में मैं सबसे अच्छे

News Article Hero Image

मुंबई। हिट एंड रन केस में फिल्म अभिनेता सलमान खान को अदालत ने दोषी करार दिया है। इस मामले में पर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पूरी फिल्म इंडस्ट्री में भी दुख की लहर दौड़ गई है। फिल्मी हस्तियों की तरफ से इस तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

एक्टर रितेश देशमुख ने कहा है, कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहा हूं लेकिन मेरा दिल सलमान के साथ है। वो इंडस्ट्री में वो बड़े दिलवाले और अच्छे इंसानों में से एक हैं।

अर्जुन कपूर - कोई भी या कोई भी कोर्ट कुछ भी कहे, सलमान के साथ ऐसा बिलकुल नहीं होना चाहिए। कुछ भी हो, मैं सलमान के साथ खड़ा रहूंगा।

सोनाक्षी सिन्हा - भयानक खबर है। पता नहीं क्या कहूं। सिर्फ इतना ही कह सकती हूं कि चाहे कुछ भी हो, उनके साथ खड़ी रहूंगी। वो एक अच्छे इंसान हैं और कोई भी उनसे उनकी अच्छाई नहीं छीन सकता।

हेमा मालिनी - मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सलमान खान को कम से कम सजा हो।

दिया मिर्जा - सलमान खान ही वो शख्स थे जिन्होंने उनकी मां की जान बचाई थी। और ये बात मैं कभी नहीं भूलेंगी।

मीका सिंह - मैं उस शख्स के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा जो दूसरों के लिए खड़ा रहता है। सलमान खान की बड़े भाई की तरह इज्जत करता हूं और उनके प्रशंसक उनके साथ हैं।

बिपाशा बसु - सलमान खान इस बिजनेस में सबसे अच्छे इंसान हैं। दुआ करती हूं कि हमारी दुआएं और प्यार इस मुश्किल समय में उनको मदद करे। बहुत दुखी हूं।

गुरमीत चौधरी - सलमान पर फैसले से दुखी हूं।

माही विज - सलमान के सभी फैंस के लिए दुखद दिन है। ये सही फैसला नहीं था। सलमान खान जरूरतमंद लोगों के लिए जरूरत से ज्यादा करते हैं।

परमीत सेठी - मेरी सहानुभूति सलमान के परिवार के साथ है। इस मुश्किल समय में भगवान उन्हें ताकत दे।

अंजना सुखानी - सलमान आपके और आपके परिवार के लिए दुआएं।

यह भी पढ़ें- हिट एंड रन केस : पाकिस्तानी मीडिया में भी छाए सलमान खान