यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अगर मंच पर होते मोदी तो..
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पटना के गांधी मैदान में हुंकार भरते, उससे ठीक पहले यह मैदान बम धमाकों से दहल गया। सुरक्षा इंतजामों ...और पढ़ें

पटना। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पटना के गांधी मैदान में हुंकार भरते, उससे ठीक पहले यह मैदान बम धमाकों से दहल गया। सुरक्षा इंतजामों की धज्जियां उड़ाते हुए एक धमाका तो मोदी के मंच से महज 100 मीटर की दूरी पर किया गया। अगर मोदी थोड़ी देर पहले मंच पर पहुंच गए होते तो यह धमाका बहुत बड़ी अनहोनी कर सकता था।
मोदी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार उनकी रैली में इस तरह की गड़बड़ हुई है। इन बम धमाकों के वक्त मोदी पटना पहुंच चुके थे। लेकिन गनीमत यह रही कि वे गांधी मैदान नहीं पहुंचे थे। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह धमाके मोदी को निशाना बनाकर किए गए थे या सिर्फ लोगों को तितर-बितर करने के लिए किए गए थे।
गांधी मैदान में जैसे ही यह धमाके हुए लोगों में दहशत फैल गई और लोग वहां से बाहर भागने लगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

