विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विचित्र प्रथा: बारिश देवता हो खुश, नंगे बदन घूमा लड़का

By Monika minalEdited By:
Updated: Fri, 17 Jun 2016 02:15 PM (IST)

बारिश देवता को खुश करने के लिए कर्नाटक के एक गांव में किशोर बालक को नंगे बदन गांव में घुमाया गया, यह वीडियो भी वायरल हो गया है।

News Article Hero Image

चित्रदुर्गा (कर्नाटक), एएनआई। कर्नाटक के चित्रदुर्गा जिला स्थित सूखाग्रस्त गांव में बारिश देवता को खुश करने के लिए विचित्र मान्यता है। इस मान्यता के अनुसार, ग्रामीणों ने एक लड़के के हाथ में भगवान की मूर्ति दे नंगे बदन पूरे गांव में घुमाया। यह घटना पंडाराहल्ली में 10 जून को घटी। जिसका वीडियो वायरल हो गया।

इस वीडियो में लड़के के उपर पानी डालते हुए दिखाया गया है जिसके बाद ग्रामीणों ने पूजा की। नग्न लड़का भगवान की मूर्ति ले गांव में घूमा और उसके साथ ग्रामीण भी नगाड़े बजाते हुए चल रह थे।

प्रथा के अनुसार, बाद में लड़के को नये कपड़े दिए गए। ग्रामीणों के अनुसार इस प्रथा के लिए किशोर उम्र के लड़के को चुना जाता है।