विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत पर हमला कर सकता है आइएस

By Sachin kEdited By:
Updated: Tue, 20 Jan 2015 01:35 AM (IST)

सीरिया व इराक में आतंक का पर्याय बन चुका इस्लामिक स्टेट (आइएस) अब भारत पर आतंकी हमला कर सकता है। ब्रिटेन ने इस अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन के संभावित खतरे के प्रति केंद्र सरकार को आगाह किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सीरिया व इराक में आतंक का पर्याय बन चुका इस्लामिक स्टेट (आइएस) अब भारत पर आतंकी हमला कर सकता है। ब्रिटेन ने इस अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन के संभावित खतरे के प्रति केंद्र सरकार को आगाह किया है।

पिछले सप्ताह लंदन में दोनों देशों के बीच आतंकवाद के मसले पर एक संयुक्त बैठक के दौरान ब्रिटेन ने भारतीय अधिकारियों को आइएस के आतंकी हमले की आशंका के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आइएस भारत पर हमले की फिराक में है और सरकार को इसके प्रति आगाह किया था। बैठक में शामिल हुए भारतीय अधिकारियों ने बताया कि भारत ने ब्रिटेन से पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संभावित हमले के प्रति अलर्ट करने का आग्रह किया है।

इसी के तहत ब्रिटिश अधिकारियों ने बताया कि आइएस भारत में आतंकी हमले को अंजाम दे सकता है। यह आतंकी संगठन भारत में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रहा है। बताते चलें कि पिछले साल मई में मुंबई के चार युवक आइएस में शामिल होने के लिए इराक गए थे। नवंबर में आतंकी प्रशिक्षण लेकर भारत लौटे युवक को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया था।

पिछले महीने दिसंबर में बेंगलुरु में एक युवक को आइएस का ट्विटर हैंडल संचालित करने पर गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका से लौटे एक संदिग्ध इंजीनियर को दो दिन पहले हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था।

पढ़ेंः सऊदी अरब को सताया आइएस का डर

आइएस ने दी धमकी, गणतंत्र दिवस को बनाएंगे निशाना