विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उमर अब्‍दुल्‍ला के घर के पास बीएसएफ जवान ने की फायरिंग

By Sanjay BhardwajEdited By:
Updated: Mon, 17 Nov 2014 11:07 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उच्‍च सुरक्षा वाले सरकारी आवास के बाहर रविवार सुबह फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। घटना में शामिल एक बीएसएफ जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

News Article Hero Image

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उच्च सुरक्षा वाले सरकारी आवास के बाहर रविवार सुबह फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। घटना में शामिल एक बीएसएफ जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी जवान श्रीनगर में गुपकर रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर तैनात था जिसने 15 राउंड गोलियां चलाई। घटना की वजह का फिलहाल पता नहीं पाया है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने फायरिंग की जानकारी स्वयं ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि बीएसएफ जवान की फायरिंग की घटना के बावजूद उन्हें अपनी सुरक्षा टीम पर पूरा भरोसा है। उमर इन दिनों विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे हैं। घटना के समय वह आवास में मौजूद नहीं थे।

उधर, बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि गोलियां दुर्घटनावश चली। मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें : हिंसक प्रदर्शनों से उमर की राह मुश्किल

पढ़ें : उमर ने बाढ़ स्वच्छ भारत अभियान के तहत की सफाई