यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सवा करोड़ भारतीयों का बजट : अमित शाह
आम बजट 2014-15 पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उनका कहना है कि यह 'सवा करोड़ भारतीयों का बजट है।' शाह के अनुसार यह बजट बहुत ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आम बजट 2014-15 पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उनका कहना है कि यह 'सवा करोड़ भारतीयों का बजट है।' शाह के अनुसार यह बजट बहुत ही संतुलित है और देश के हर वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। इसके साथ ही विकास दर को बढ़ाने में भी यह काफी मददगार साबित होगा।
भाजपा अध्यक्ष के अनुसार जो भी घोषणाएं पार्टी के मेनिफेस्टो में हुई थीं उनको ध्यान में रखा गया है। 'सबका साथ, सबका विकास' का पार्टी का ध्येय पूरा हो रहा है। अमित शाह के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था को इस बजट से काफी उम्मीद जगी है।