विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा और विधानसभा उप चुनावों के लिए प्रचार थमा

By Edited By:
Updated: Fri, 12 Sep 2014 12:10 AM (GMT+05:30)

नौ राज्यों की तीन लोकसभा और 33 विधानसभा सीटों पर 13 सितंबर को होने वाले उप चुनावों के लिए गुरुवार को प्रचार थम गया। मई में केंद्र की सत्ता पर मोदी लहर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। नौ राज्यों की तीन लोकसभा और 33 विधानसभा सीटों पर 13 सितंबर को होने वाले उप चुनावों के लिए गुरुवार को प्रचार थम गया। मई में केंद्र की सत्ता पर मोदी लहर के सहारे काबिज हुई भाजपा के लिए उप चुनाव किसी परीक्षा से कम नहीं है। ऐसे में जब पिछले दिनों बिहार समेत चार राज्यों में हुए उप चुनावों में भाजपा गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा था।

शनिवार को जिन नौ राज्यों में मतदान होने हैं उनमें उत्तर प्रदेश कई मायनों में अहम है। राज्य की 11 विधानसभा सीटों के साथ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोड़ी मैनपुरी लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें हैं। उत्तर प्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव होना है और भाजपा राज्य में अभी से अपनी खोई जमीन वापस पाने की जुगत में है। इसके अलावा गुजरात की वडोदरा लोकसभा सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाली की है। तेलंगाना की मेडक संसदीय सीट पर भी मतदान होना है। गुजरात की नौ, राजस्थान की चार, पश्चिम बंगाल की दो, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की एक-एक सीट के अलावा पूर्वोत्तर की पांच विधानसभा सीटों पर शनिवार को वोट डाले जाएंगे। 16 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

पढ़ें : उपचुनाव में 10 सीटें मिली तो यूपी में 2015 में ही होंगे चुनाव : योगी

पढ़ें : रोक के बावजूद योगी ने की लखनऊ में रैली, केस दर्ज