Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बुलंदशहर रेप केस की जांच पर लगी रोक के खिलाफ सीबीआई ने की अपील

    By Atul GuptaEdited By:
    Updated: Tue, 06 Sep 2016 04:10 PM (IST)

    आजम खान ने मामले को सियासत बता दिया था। बाद में माफी भी मांगी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद मामला यूपी सरकार के हाथ से निकल गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। बुलंदशहर रेप केस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई रोक के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। बता दें इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले पर सुनवाई करते हुए जांच पर रोक लगा दी थी। रेप केस की पीड़िता ने राज्य सरकार व मंत्री आजम खान के खिलाफ केस दर्ज करने की अपील की थी। जिसपर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने ये आदेश दिया था।

    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आजम खान से मौलिक अधिकारों की आजादी पर लगाम लगाने को लेकर कड़ी फटकार भी लगाई थी। कोर्ट ने राज्य सरकार को भी फटकार लगाई थी। साथ ही केस पर रोक लगाते हुए दोनों से जवाब देने को कहा था।

    इसी कड़ी में सीबीआई ने जांच पर लगी रोक का विरोध किया और कोर्ट से जांच आगे बढ़ाने की मांग की है। बता दें कि बुलंदशहर रेप को लेकर यूपी सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के बाद अखिलेश यादव ने सीबीआई जांच की मांग को स्वीकृति दे दी थी। हालाकि बीच में आजम खान के बयान के बाद पीड़िता ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा दिया था। पीड़िता ने खान के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी।

    गौरतलब है कि आजम खान ने मामले को सियासत बता दिया था। बाद में माफी भी मांगी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद मामला यूपी सरकार के हाथ से निकल गया। अब मामले की दिशा सुप्रीम कोर्ट ही तय करेगी।

    खबरें और भी

    पढ़ें- बुलंदशहर गैंगरेप : बिटिया बोली, दरिंदों को सबक सिखाने के लिए बनूंगी IPS