यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोल ब्लॉक घोटाला: सीबीआइ ने कोड़ा को बनाया अभियुक्त
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को सीबीआइ ने कोल ब्लॉक आवंटन मामले में अपने चार्ज शीट में अभियुक्त बनाया है। सीबीआइ ने कोड़ा पर आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को सीबीआइ ने कोल ब्लॉक आवंटन मामले में अपने चार्ज शीट में अभियुक्त बनाया है। सीबीआइ ने कोड़ा पर आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
सीबीआइ की चार्ज शीट में कोड़ा के अलावा झारखंड के मुख्य सचिव अशोक कुमार बसु और अन्य छह लोगों को शामिल किया है। अदालत ने मामले पर सुनावाई के लिए 22 दिसंबर का दिन निर्धारित किया है।

