विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोयला घोटाले में 14 नए केस दर्ज करेगी सीबीआइ

By Edited By:
Published: Wed, 16 Jul 2014 05:22 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jul 2014 05:32 AM (IST)

कोयला घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ ने इस मामले में 14 नए केस दर्ज करने का फैसला किया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कोयला घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ ने इस मामले में 14 नए केस दर्ज करने का फैसला किया है। हाल में केंद्रीय सतर्कता आयोग [सीवीसी] ने सीबीआइ की दो सौ में से 64 ब्लाकों के आवंटन से जुड़े मामलों की जांच बंद करने की सिफारिश को खारिज कर दिया था।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआइ को 64 ब्लाकों के आवंटन से संबंधित मामलों की जांच के दौरान किसी भी अपराध या गड़बड़ी के सुबूत नहीं मिले थे। इसके आधार पर ही जांच एजेंसी ने सीवीसी के पास इन 64 ब्लाकों की जांच बंद करने की सिफारिश की थी। जांच बंद करने को लेकर हालांकि सीबीआइ के कुछ अधिकारियों के बीच मतभेद था। इस पर संज्ञान लेते हुए कोयला घोटाले की जांच की निगरानी कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने सीवीसी से पूछा था कि 64 ब्लाक के आवंटनों की जांच बंद कर दी जाए या फिर इन मामलों में चार्जशीट दाखिल की जाए। सीवीसी ने जवाब में सीबीआइ को 14 ब्लाकों के आवंटन में नए केस दर्ज करने को कहा गया है। कोयला घोटाले में सीबीआइ अब तक तीन प्रारंभिक जांच के अलावा 19 प्राथमिकी दर्ज कर चुका है।

पढ़ें: कोयला घोटाले में सोनिया से भी हो पूछताछ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।