विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमा पर पाकिस्तान की भारी गोलाबारी, एक सैनिक समेत दो घायल

By Manish NegiEdited By:
Published: Mon, 14 Nov 2016 03:45 PM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2016 10:01 PM (IST)

पाक सैनिकों ने दोपहर को भारतीय सीमा की तरफ कई राउंड फायर किए। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, जम्मू। पाकिस्तान ने खूनखराबा करने की मंशा से एक बार फिर सोमवार को पलांवाला, राजौरी और पुंछ सेक्टरों में भारी गोलाबारी की। इस दौरान एक सैनिक समेत दो लोग घायल हो गए। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुंछ के खड़ी कमाला में घायल विनय 9 पैरा में कमांडो हंै। उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में दहशत के चलते हजारों लोग रात बिताने सुरक्षित क्षेत्रों में आ गए हैं। झिड़ी गांव पलांवाला सीमा से चंद किलोमीटर की दूरी पर है। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन झिड़ी में उत्तर भारत के सबसे बड़े मेले में देशभर से करीब तीन लाख श्रद्धालु आए हुए थे। पाकिस्तान ने खौड़ और पलांवाला में सुबह हल्की गोलाबारी की, लेकिन दोपहर बाद पौने तीन बजे फिर भारी गोलाबारी शुरू कर दी, जिससे मेले में भी दहशत फैल गई।

खौड़ व पलांवाला में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में गोलाबारी शुरू होने के बाद लोग अपने घरों में दुबक गए। घर की ओर भागते समय खौड़ ब्लॉक के गांव सैंथ के 62 वर्षीय मंगत राम घायल हो गए। जम्मू के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल मनीश मेहता ने बताया कि पाकिस्तान ने दोपहर बाद 2:40 बजे जम्मू के पलांवाला, राजौरी के सुंदरबनी व नौशहरा सेक्टरों में 82 एमएम के बड़े गोले दागने शुरू कर दिए।

सेना ने इस गोलाबारी का उचित जवाब दिया। गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की गोलाबारी में अब तक 14 सुरक्षा कर्मियों समेत 26 लोगों की जान गई है। जबकि 87 लोग घायल हुए हैं।

पाक ने माना भारतीय सेना की कार्रवाई में हुई उसके सात जवानों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।