विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने सीएम उम्मीदवार का किया ऐलान, ममता के सामने होंगे चंद्र बोस

By Manish NegiEdited By:
Updated: Wed, 09 Mar 2016 10:46 PM (IST)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए एक-एक कर सभी पार्टियां अपने पत्ते खोल रही है। इसी कड़ी में आज भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी के सामने चंद्र कुमार बोस को उतारा है।

News Article Hero Image

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए एक-एक कर सभी पार्टियां अपने पत्ते खोल रही है। इसी कड़ी में आज भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र बोस पर दांव लगाया है। चंद्र बोस ही भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार होंगे। पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

चंद्र बोस ने कहा कि "राज्य में परिवर्तन का समय आ गया है जो भाजपा के द्वारा ही आएगा। उन्होंने कहा कि ये मेरी लड़ाई नहीं है ये राज्य में विकास के लिए लड़ाई है।"

बता दें पश्चिम बंगाल में छह चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव 11, 17, 21, 25, 30 अप्रैल औऱ 5 मई को होंगे।

सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ रही है।

कौन है चंद्र बोस

चंद्र कुमार बोस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई शरत चंद्र बोस के पौत्र हैं। 55 साल के चंद्र कुमार बोस अमिय नाथ बोस के बेटे हैं। वह 'द ओपन प्लेटफॉर्म फॉर नेताजी' नामक मंच के संयोजक हैं। इस मंच से नेताजी के परिजन और इतिहासकार जुड़े हुए हैं। यह मंच नेताजी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने को दशकों से अभियान चला रहा है। चंद्र कुमार बोस ने लंदन के हेडन कॉलेज से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है।

ममता ने पदयात्रा के साथ किया प्रचार का आगाज