विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पृथ्वीराज चह्वाण ने प्रधानमंत्री को 'मौनेंद्र मोदी' कहा

By Edited By:
Published: Tue, 29 Jul 2014 04:29 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jul 2014 07:51 AM (IST)

सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'चुप्पी' पर सवाल खड़ा करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'चुप्पी' पर सवाल खड़ा करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण ने कहा कि उनकी शासन शैली निरंकुश वाली है जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार से लोगों का मोहभंग हो चुका है और उत्तराखंड के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत इस बात के संकेत हैं कि लोगों को अपनी गलती का एहसास हो गया है। चह्वाण ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि मोदी ने गुजरात में हमेशा निरंकुश शासन चलाया था और चुनाव प्रचार में पार्टी ने भी कहा था, 'हमें डर है कि कहीं दिल्ली में निरंकुश सरकार न बन जाए और अब यह सामने आ रहा है।' उन्होंने कहा, 'मंत्री कैसा व्यवहार करें, कौन कोर टीम में रहें यह सब मोदी तय कर रहे हैं तो फिर मंत्रियों को कैसी स्वायत्ता मिली है।' उन्होंने लोगों को विश्वास में नहीं लेने या महत्वपूर्ण मसलों पर अपनी राय नहीं रखने के लिए प्रधानमंत्री को 'मौनेंद्र मोदी' (चुप) की संज्ञा दी।

एक साक्षात्कार में चह्वाण ने कहा, 'मोदी ने चुनाव के दौरान भी अपनी राय नहीं रखी। उन्होंने विदेश नीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक मुद्दों या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मुद्दों समान नागरिक संहिता, धारा 370 और राम मंदिर पर भी कभी कुछ नहीं कहा। वह आए और मात्र मोदी सरकार के लिए सपनों को बेचा।' उन्होंने कहा कि विभिन्न मुद्दों को लेकर संप्रग सरकार के खिलाफ लोगों में नाराजगी थी और मोदी द्वारा खुद को बेचकर मौके को भुनाया गया। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और एनसीपी के बीच सम्मानजनक गठजोड़ होने का भरोसा जताया है।

पढ़ें : हुड्डा व चव्हाण को सीएम पद से हटाने पर सोनिया ने किया मंथन

पढ़ें : एंटनी समिति की बैठक में चव्हाण ने पेश की चुनाव की कार्ययोजना ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।