यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सारधा कांड में चिदंबरम की पत्नी शामिल : ममता
लोकसभा चुनाव के मौके पर सारधा चिटफंड घोटाले में तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ से क्षुब्ध बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ...और पढ़ें

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के मौके पर सारधा चिटफंड घोटाले में तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ से क्षुब्ध बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर हमला बोला। दो दिन पहले वित्तमंत्री को जांच की चेतावनी दे चुकी ममता ने कहा, चिदंबरम बाबू चुनाव शुरू हैं और आपने ईडी को यहां भेज दिया। मुझे भी पता है कि सारधा चिट फंड घोटाले की एफआइआर में आपकी पत्नी का नाम है। जांच होने दीजिए आप और आपकी पत्नी भी नहीं बचेंगे। ममता ने घोटाले में तृणमूल के कई नेताओं के खिलाफ शुरू हुई ईडी की जांच के लिए कांग्रेस के एक सांसद पर आरोप लगाया।
मंगलवार जयरामबाटी में आयोजित सभा में दावा किया कि कांग्रेस के एक सांसद ने दिल्ली पत्र भेजा, इसके तुरंत बाद ईडी की जांच शुरू हो गई।

