विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन के सैनिकों ने लद्दाख की पैंगांग झील में घुसपैठ की कोशिश की

By Edited By:
Published: Sun, 29 Jun 2014 08:57 PM (IST)

लेह। दोस्ती की आड़ में पीठ में छुरा घोंपने वाली अपनी नापाक हरकतों से चीन बाज नहीं आ रहा है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लेह। दोस्ती की आड़ में पीठ में छुरा घोंपने वाली अपनी नापाक हरकतों से चीन बाज नहीं आ रहा है। उसने फिर भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की। घुसपैठ के लिए अब चीन के सैनिकों ने जमीनी क्षेत्र की बजाय लद्दाख में ऊंचाई पर स्थित 135 किलोमीटर लंबी पैंगांग झील को चुना है। दोनों देशों में बंटी इस झील की भारतीय जल सीमा में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की टुकड़ी ने पिछले दिनों कई बार घुसने की कोशिश की।

27 जून को चीनी सैनिकों की गश्ती मोटरबोट ने झील में निर्धारित वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पार कर भारतीय जल सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की। लेकिन भारतीय जवानों ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया। भारतीय जवानों से आमना-सामना के बाद पीएलए टुकड़ी को पीछे हटना पड़ा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आमना-सामना के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने एक-दूसरे को बैनर दिखाकर झील स्थित उक्त क्षेत्र पर अपने कब्जे का दावा किया। सूत्रों का कहना है कि चीन ने घुसपैठ की यह हालिया कोशिश लेह से 168 किलोमीटर दूर पूर्वी लद्दाख स्थित पैंगांग झील के उत्तरी किनारे से की थी। सूत्रों के मुताबिक पीएलए की मोटरबोट टुकड़ी झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे से गश्त करने के लिए आती है। इन्हीं क्षेत्रों से चीनी सैनिक कई बार भारतीय जलसीमा में घुसपैठ कर जाते हैं। सेना का कहना है कि उनकी कोशिशों को हर बार नाकाम कर दिया जाता है।

27 जून को झील में जिस स्थान पर भारत और चीन के जवानों के बीच आमना-सामना हुआ था, उसे फिंगर-आठ यानी सिरी जाप कहते हैं। जानकारों का कहना है कि इसी स्थान पर प्राय : दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ जाती हैं। सिरी जाप के आखिरी छोर फिंगर-चार में झील के किनारे तक चीन ने सड़क बना रखा है, जहां पीएलए की एक बड़ी टुकड़ी तैनात है। सूत्रों ने बताया कि 135 किलोमीटर लंबी इस झील का 45 किमी भारतीय क्षेत्र में पड़ता है, जबकि बाकी 90 किमी पर चीन का कब्जा है।

सेना और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों का कहना है कि झील के किनारों में स्थिति हमेशा तनावपूर्ण रहती है। चीनी सैनिक भारतीय जल सीमा में घुसपैठ करने की प्राय : कोशिश करते हैं, जबकि भारतीय गश्ती दल उन्हें खदेड़ देता है। सेना के अधिकारी के अनुसार, पिछले वर्ष मई में दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में तीन हफ्ते तक चली घुसपैठ की घटना के बाद चीन के सैनिकों ने कई बार झील स्थित भारतीय जल सीमा में घुसने की कोशिश की। लेकिन हर बार उन्हें भागना पड़ा।

प्रवक्ता ने जवाब देने से किया इन्कारउधमपुर स्थित सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एस गोस्वामी ने इस बारे में पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब देने से इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि इस बारे में सेना के पीआरओ ही कुछ बता सकते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जब इस बारे में शनिवार को पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि देश की सेना सीमा की हिफाजत करने के लिए सक्षम है। ऐसी किसी घटना का वह मुंहतोड़ जवाब देगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।