विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चौधरी ने अटकाई हरियाणा कांग्रेस चुनाव अभियान समिति

By Edited By:
Published: Wed, 30 Jul 2014 08:16 PM (IST)

कांग्रेस में चल रही उठापठक और बगावत का असर उसकी चुनावी तैयारियों पर भी पड़ रहा है। हरियाणा में तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। कांग्रेस में चल रही उठापठक और बगावत का असर उसकी चुनावी तैयारियों पर भी पड़ रहा है। हरियाणा में तो चुनाव अभियान समिति का खाका तैयार है, लेकिन लगातार बड़े नेताओं की बढ़ती बगावत ने कांग्रेस आलाकमान को उसकी घोषणा से रोक दिया है।

चौधरी बीरेंद्र सिंह की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस मान ही चुकी है कि वह अब पार्टी में नहीं रहेंगे। इसके बावजूद कभी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खास रहे चौधरी बीरेंद्र पर कोई टिप्पणी करने से पार्टी बच रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से चौधरी की नाराजगी नई नहीं है। उन्हें अभी भी पार्टी छोड़ने से रोकने के प्रयास हो रहे हैं, लेकिन अभी तक कांग्रेस प्रबंधकों को सफलता नहीं मिल पाई है। अलबत्ता बीरेंद्र सिंह व दूसरे बागियों के चक्कर में हरियाणा में चुनावी तैयारियां जरूर पिछड़ती जा रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा चुनाव अभियान समिति का खाका तैयार है, लेकिन बीरेंद्र सिंह को लेकर अनिश्चितता से उसकी घोषणा नहीं हो पा रही है। समिति में बीरेंद्र हैं और यदि घोषणा के बाद छोड़ जाते हैं तो पार्टी की फजीहत होगी। इसलिए फिलहाल इस फैसले को रोका गया है। कांग्रेस के महासचिव व हरियाणा के प्रभारी शकील अहमद ने बीरेंद्र सिंह की शाह से मुलाकात पर सधा जवाब देकर साफ कर दिया कि पार्टी अभी अपनी तरफ से जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करना चाहती।

अहमद ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष से बीरेंद्र सिंह की मुलाकात का पार्टी ने संज्ञान लिया है। मुलाकात का मकसद पता चलने के बाद पार्टी इस बारे में कोई फैसला लेगी। फिलहाल कांग्रेस चौधरी बीरेंद्र सिंह से संपर्क का प्रयास कर रही है। एक दिन पहले ही कैप्टन अजय यादव के हुड्डा मंत्रिमंडल से इस्तीफे के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कुछ दिक्कतें हैं, लेकिन वह पार्टी नहीं छोड़ने जा रहे हैं। हुड्डा के खिलाफ असंतोष के सवाल को शकील अहमद टाल गए और कहा कि पार्टी इन सब मसलों से निपटने का प्रयास कर रही है।

पढ़ें : अमित शाह का जीत का फार्मूला, बीरेंद्र सिंह भाजपा में होंगे शामिल

पढ़ें : अजय सिंह के छिटकने से बीरेंद्र और सैलजा की मुहिम को बल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।