विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CIC ने मोदी की डिग्री की जानकारी केजरीवाल को देने का दिया निर्देश

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Fri, 29 Apr 2016 06:35 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 08:12 AM (IST)

केन्द्रीय सूचना आयुक्त ने पीएमओ के साथ ही दिल्ली और गुजरात की यूनिवर्सिटी को निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दिल्ली, प्रेट्र : केंद्रीय सूचना आयोग (सीआइसी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय और गुजरात विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्रियों की जानकारी हासिल करने को कहा है। साथ ही दोनों केंद्रीय विश्वविद्यालयों को इन सूचनाओं को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मुहैया कराने को कहा है।

सूचना आयुक्त श्रीधर अचार्ययुलु ने प्रधानमंत्री कार्यालय को शुक्रवार को निर्देशित किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इनरोलमेंट नंबर और डिग्री हासिल करने की जानकारी दिल्ली यूनिवर्सिटी और गुजरात यूनिवर्सिटी को दे। ताकि उसके बाद यह दोनों विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री मोदी की डिग्रियों की जानकारी आसानी से तलाश कर सकें।

ये भी पढ़ें- केजरीवाल अड़े- कहा 'PM मोदी की डिग्री सार्वजनिक करे CIC'

उल्लेखनीय है कि सूचना आयुक्त अचार्ययुलु ने लीक से हटकर केजरीवाल के पत्र को एक आरटीआइ आवेदन के तौर पर लिया है। उल्लेखनीय है कि विगत गुरुवार को ही केजरीवाल ने एक पत्र लिखकर सूचना आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की कमी की आलोचना की थी। लिहाजा, अचार्ययुलु ने अपने आदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़ी जानकारी अगर एक ऐसा नागरिक मांग रहा है जिसे दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद हासिल है, तो उन्हें यह जानकारी देना उपयुक्त होगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की खासियत है कि शिक्षा (डिग्री आधारित) की जानकारी चुनाव लड़ते समय निर्वाचन कार्यालय में नहीं दी जाती। जो जानने की आवश्यकता है वह है शिक्षा, नाकि डिग्री। सूचना आयोग ने दिल्ली यूनिवर्सिटी और गुजरात यूनिवर्सिटी के सीपीआइ को निर्देश दिया है कि 'श्री नरेंद्र दामोदर मोदी' की 1978 में (डीयू से स्नातक) और 1983 में (जीयू से परास्नातक) की डिग्री की हरेक जानकारी आवेदक केजरीवाल को जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।