विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र, हरियाणा व असम के मुख्यमंत्रियों पर गिरेगी गाज

By Edited By:
Updated: Fri, 20 Jun 2014 11:03 AM (IST)

लोकसभा चुनाव में करारी हार और आगे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्रियों को बदल सकती है। ये राज्य हैं महारा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में करारी हार और आगे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्रियों को बदल सकती है। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, असम और हरियाणा।

खबरों के अनुसार महाराष्ट्र में पृथ्वीराज चव्हाण को हटाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। यहां हालांकि राकांपा के मुखिया अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री चाह रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है।

कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में करारी हार हुई थी। लेकिन महाराष्ट्र, हरियाणा और असम में उसकी सरकार होने के बावजूद काफी बुरा प्रदर्शन किया। यहां पार्टी के भीतर से ही विरोध के स्वर उठ रहे हैं। महाराष्ट्र में चव्हाण को लेकर राकांपा पहले से ही नाराज चल रही है। इसलिए कांग्रेस अब शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर चुकी है।

उधर, असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के फौरन बाद इस्तीफे की पेशकश कर दी थी, लेकिन तब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया था। पर अब ऐसी खबरें हैं कि तरुण गोगोई को हटाए जाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी गाज गिर सकता है। हरियाणा में कांग्रेस 10 में से सिर्फ एक सीट जीत पाई थी। यह एक सीट भी हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा की है। नतीजों के बाद से हुड्डा के खिलाफ बगावती तेवर बुलंद हैं, लेकिन ऐन चुनाव के पहले अगले नाम को लेकर कांग्रेस में सहमति बनाना मुश्किल हो रहा है। वैसे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खास रणदीप सुरजेवाला मजबूत दावेदार हैं।

पढ़ें : उद्धव ठाकरे ही होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री : संजय राउत