विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संप्रग-3 पर पीएम के बयान का भाजपा ने उड़ाया मखौल, बताया मेडिकल बुलेटिन

By Edited By:
Updated: Sun, 27 Apr 2014 07:55 AM (IST)

भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संप्रग-3 असंभव नहीं वाले बयान का मखौल उड़ाते हुए कहा कि यह कहना बिल्कुल उस मेडिकल बुलेटिन जैसा है, जिसमें डॉक्टर प ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भाजपा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संप्रग-3 असंभव नहीं वाले बयान का मखौल उड़ाते हुए कहा कि यह कहना बिल्कुल उस मेडिकल बुलेटिन जैसा है, जिसमें डॉक्टर परिजनों को दिलासा देते हुए कहता है कि मरीज की हालत गंभीर लेकिन नियंत्रण में है। लिहाजा, उम्मीद की किरण अभी बरकरार है।

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को कहा, 'प्रधानमंत्री का बयान उस मेडिकल बुलेटिन सरीखा है, जिसमें डॉक्टर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उम्मीद न छोड़ने की सलाह देता है। संप्रग की हालत पतली है लेकिन उम्मीद बरकरार है..सिर्फ उम्मीद। मनमोहन सिंह के बयान को सिर्फ इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए।'

शाहनवाज ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण के उस बयान का भी मजाक उड़ाया जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो कांग्रेस तीसरे मोर्चे को साथ लेकर भी केंद्र में सरकार बनाने पर विचार कर सकती है। भाजपा नेता ने कहा, 'यह तिनके के सहारे मोदी से लड़ने की कोशिश करने जैसा है।'

पढ़ें : हद में रहें राहुल : मोदी