विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस का पलटवार, मोदी के खिलाफ पहुंची चुनाव आयोग

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Wed, 18 Jan 2017 08:41 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 18 Jan 2017 09:33 PM (GMT+05:30)

राहुल गांधी के पंजे में भगवान दिखने के भाषण के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत कर चुकी है भाजपा

कांग्रेस का पलटवार, मोदी के खिलाफ पहुंची चुनाव आयोग
कांग्रेस का पलटवार, मोदी के खिलाफ पहुंची चुनाव आयोग

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। चुनाव में धर्म के दुरुपयोग को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के आरोपों का कांग्रेस ने उसी तर्ज में जवाब दिया है। भाजपा ने हर धर्म में हाथ दिखने के राहुल गांधी के बयान को धर्म के आधार पर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की थी। अब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इसी तरह के आरोप के साथ चुनाव आयोग पहुंच गया है। इसके लिए कांग्रेस ने इसके लिए कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री द्वारा रामायण दर्शन प्रदर्शनी के उद्घाटन भाषण को आधार बनाया है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए जानबूझकर भगवान श्रीराम, हनुमान और अयोध्या शब्दों का अपने भाषण में बार-बार उपयोग किया।

दरअसल प्रधानमंत्री ने 12 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर आयोजित रामायण दर्शन प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। उद्घाटन भाषण में प्रधानमंत्री ने भारतीय जनजीवन में रामायण, उसके पात्रों और उसमें वर्णित स्थानों के महत्व पर प्रकाश डाला था। चुनाव आयोग को सौंपे प्रतिवेदन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने एक खास धर्म के मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए खुद की सरकार की नीतियों को राम की नीतियों से समान बताने की कोशिश की थी और इस क्रम में बार-बार जय श्रीराम, अयोध्या और हनुमान का जिक्र किया था।

कांग्रेस के अनुसार पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का यह भाषण सीधे तौर पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा और प्रधानमंत्री की कोशिश चुनावी लाभ के लिए आम लोगों की धार्मिक भावनाओं को उभारने की रही है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के भाषण के प्रति के साथ-साथ कार्यक्रम के कुछ फोटो भी चुनाव आयोग को सौंपा है। जिसमें भाजपा नेताओं को राम, लक्ष्मण और हनुमान की तस्वीरों के साथ देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः शिवसेना का PM पर हमला; नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को हिरोशिमा, नागासाकी बनाया

यह भी पढ़ेंः गुलाम नबी आज़ाद ने कहा, सरकार का रबड़ स्टंप बनकर रह गया आरबीआई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।