विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दंगा कराने वाले अब देश चला रहे हैं : गुलाम नबी आजाद

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 25 Dec 2016 01:12 AM (IST)Updated: Sun, 25 Dec 2016 10:02 AM (IST)

कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि देेश जनता नोटबंदी की मार झेल रही है। हर व्यक्ति परेशान है। यह अराजक स्थिति है।

News Article Hero Image

बिजनौर (जेएनएन)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि देश भर में नोटबंदी को लेकर हाहाकार मचा है। हर व्यक्ति परेशान है। यह अराजक स्थिति है। सच तो यही है कि दंगा कराने वाले ही देश चला रहे हैं।

गुलाम नबी शनिवार को यहां जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रदेश में जात-बिरादरी की राजनीति चल रही है। कांग्रेस ने हमेशा बेरोजगारों, किसानों का भला किया है। विकास की बात की है। सूबे में अगर अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा। जिन प्रोजेक्ट का मोदी उद्घाटन कर रहे हैं, वह कांग्रेस की देन हंै। मोदी हमेशा झूठ की राजनीति करते हैं। वह न तो देश के बाहर से कालाधन ला पाये और न ही किसी के खाते में 15 लाख आए। नोटबंदी से कालाधन तो बाहर नहीं निकला, अलबत्ता लोग बैंकों की लाइन में लग गये।

उधर मेरठ में गुलाम नबी आजाद ने शहर के एक हिस्से में रोड शो के दौरान मीडिया से साफ किया कि उप्र में किसी भी दल से गठबंधन की बात नहीं बनी है। फिलहाल तो यूपी में कांग्रेस अकेले ही चुनाव मैदान में है। बाकी भविष्य पर निर्भर करता है। नोटबंदी पर कहा कि प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश की जनता से धोखा किया है। हर किसी को कतार में खड़ा कर दिया है।

सबको साथ लेकर चलती है कांग्रेस : बब्बर

जेएनएन, मेरठ: कांग्रेस सभी लोगों को साथ लेकर चलती है, यह मजदूरों की पार्टी है, जो सभी जाति एवं धर्म को एक समान देखती है। गाजियाबाद में यूपी गेट पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने स्वागत के दौरान यह बात कही। उधर सहारनपुर के गंगोह में राज बब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को कैशलेस कर दिया। सभी की जेबें खाली हो गई हैं। पीएम को तो नोटबंदी से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनके पास कोई जिम्मेदारी नहीं है, लेकिन परेशान बाकी लोग हैं। नोटबंदी के राक्षस ने गुल्लक तोड़कर सब छीन लिया है। कांग्रेस का हाथ इस राक्षस से बचाने वाला है। मोदी ने देश को बरबादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। अपने को फकीर कहने वाले प्रधानमंत्री दस लाख का सूट पहनते हैं। कहा कि मोदी झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।