विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में लगे पोस्‍टरों में कांग्रेस ने शीला को बताया विकास की देवी

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 08 Aug 2016 12:45 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 08 Aug 2016 08:12 AM (GMT+05:30)

यूपी में लगे कांग्रेस के पोस्‍टरों मेंं पार्टी की सीएम प्र‍त्‍याशी शीला दीक्षित को विकास की देवी बताया गया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गोरखपुर (जागरण संवाददाता)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा हाल ही में जारी पोस्टर की चर्चा अभी थम भी नहीं पाई थी कि कांग्रेस भी पोस्टरवार में कूद पड़ी। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने एक पोस्टर जारी कर उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस का चेहरा बनीं शीला दीक्षित को विकास की देवी बताते हुए उनकी आदमकद तस्वीर बनाई है। कांग्रेस ने नारा दिया है- शीला दीक्षित की सुनामी में, डूब गए जन विरोधी, विकास विरोधी और अहंकारी पानी में।

नारे को चरितार्थ करने के लिए एक नदी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और बसपा प्रमुख मायावती को मय नाव डूबते हुए दिखाया है। पोस्टर के कोने नरेंद्र मोदी भी चिंतित मुद्रा में दिख रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सैयद जमाल के निर्देश पर कांग्रेसियों ने रविवार को इस पोस्टर को लेकर प्रदर्शन किया।

पुरखों की देहरी पर पहुंचे संदीप दीक्षित

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की खोई जमीन को तलाशने निकलीं मुख्यमंत्री पद की घोषित दावेदार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का अपनी ससुराल में कार्यक्रम लगा, तो अपनी सरजमीं को नमन करने के लिए उनके पुत्र पूर्व सांसद संदीप दीक्षित भी परिवार के साथ पैतृक गांव पहुंच गए। कांग्रेस सेवादल के कार्यक्रम में शरीक होने के कुछ देर बाद ही पूर्व सांसद संदीप परिवार के साथ फतेहपुर चौरासी स्थित जन्मस्थली ऊगू गांव पहुंचे।

साक्षी महाराज का शीला पर तंज, कहा- दिल्ली का रिजेक्ट माल यूपी में चलेगा क्या

पूर्वजों की दहलीज पर पहुंचते ही संदीप ने देहरी के पैर छूकर घर को निहारा तो उनकी आंख भर आई। इस बीच गांव वालों को भनक लगी तो कुछ ही देर में संदीप का परिवार आम से खास बन गया। हर कोई संदीप से रू-ब-रू होने के लिए उनके घर की तरफ निकल पड़ा। परिवार व कस्बे वालों के स्नेह से अभिभूत संदीप दीक्षित ने पूर्वजों की देहरी को संवारने का संकल्प लेते हुए कहा कि अब आता रहूंगा। कुछ ही देर में उनके चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा शुरू हुई और लोग कयास लगाने लगे। उन्होंने नागपंचमी के मौके पर शिव मंदिर में दर्शन किया और परंपरागत कुश्ती प्रतियोगिता में कुछ क्षण रुककर लुत्फ लिया। लगभग दो घंटे अपने घर पर रुकने के बाद संदीप लखनऊ के लिए निकल गए।

तख्तापलट की कोशिश करने वालों को फांसी देने के हक में है जनता: एर्दोगन

ईरान ने अपने परमाणु वैज्ञानिक को दी फांसी, गोपनीय सूचनाएं US को देने का था आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।