विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नारों से नहीं, संघर्ष और समर्पण से चलता है देशः सोनिया गांधी

By manoj yadavEdited By:
Updated: Mon, 02 Feb 2015 09:30 AM (IST)

दिल्ली के दंगल में जोर आजमाइश का दौर जारी है। अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए अब लगभग सभी पार्टियों के प्रमुख चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव की कमान संभाल ली है, तो कांग्रेस की तरफ से सोनिया और

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के दंगल में जोर आजमाइश का दौर जारी है। अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए अब लगभग सभी पार्टियों के प्रमुख चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव की कमान संभाल ली है, तो कांग्रेस की तरफ से सोनिया और राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां शनिवार से ही प्रचार में जुटे हैं। वहीं सोनिया गांधी की आज यह पहली रैली है। जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इसके पहले रोड शो कर चुके हैं।

दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री काले धन को विदेशों से वापस लाने की बात करते थे। उनके उस वादे का क्या हुआ? आपके खाते में अभी तक कितने पैसे आए हैं? कहां है वो कदम जिससे महंगाई कम होने वाली थी। शीला दीक्षित ने दिल्ली का विकास किया था। उसके बाद दिल्ली में कोई विकास नहीं हुआ। राष्ट्रपति शासन में भी भाजपा अपनी मनमानी कर रही है। मोदी राज में भ्रष्टाचारियों को खुली छूट मिल गई है। भूमि अधिग्रहण बिल हम लेकर आए थे, ताकि कोई भी मनमानी तरीके से भूमि का अधिग्रहण न करे सके। इसके साथ यह सरकार खाद्यान्न बिल के साथ भी छेड़छाड कर रही है। प्रधानमंत्री ने देश से झूठा वादा किया। देश के साथ धोखा किया।

सोनिया गांधी ने कहा कि गरीबों की स्थिति को सुधारने के लिए कांग्रेस सरकार ने बहुत अधिक काम किया था। लेकिन यह सरकार उसको कमजोर करने की कोशिश कर रही है। सोनिया गांधी ने कहा कि देश नारों से नहीं चलता है। देश का निर्माण तो लगन, संघर्ष और समर्पण से होता है और यह बातें केवल कांग्रेस में हैं।

सोनिया गांधी ने आम आदमी पार्टी पर भी करारा वार किया। सोनिया ने कहा कि एक पार्टी तो केवल लोगों को झूठ बोलकर बहकाती है, तो दूसरी पार्टी केवल धरना-प्रदर्शन करती है।

सोनिया गांधी ने आम आदमी पार्टी को अपनी जिम्मेदारी छोड़कर भागने वाला कहा, तो भाजपा पर ये कहते हुए निशाना साधा कि उसके शासन में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। यहीं नहीं, उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के 15 साल से शासन की उपलब्धियां भी निगाई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने शहर को मेट्रो, फ्लाईओवर और चौड़ी चौड़ी सड़कें दीं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर काला धन वापस लाने का वादा न निभाने का भी आरोप लगाया।

पढ़ेंः चुनावी माहौल में किरण बेदी ने बदल लिया अपना नाम

पढ़ेंः अमित शाह का दावा, 'हमने तो किया काम, उनके पास सिर्फ बयान'