विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर के कई हिस्सों में फिर लगा कर्फ्यू, 56वें दिन भी जनजीवन अस्त-व्यस्त

By Manish NegiEdited By:
Updated: Fri, 02 Sep 2016 11:37 AM (IST)

कश्मीर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को प्रशासन ने फिर कर्फ्यू लगा दिया। कर्फ्यू के कारण लोगों का हाल बेहाल है।

News Article Hero Image

श्रीनगर, (एएनआई)। कश्मीर घाटी में हालात फिर बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। आज प्रशासन ने घाटी के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया। लगातार 56वें दिन भी कर्फ्यू के कारण घाटी के लोगों का हाल बेहाल है।

गौरतलब है कि चार सितंबर को गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर के दौरे पर रवाना होगा। इस दौरे से पहले घाटी के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को भी घाटी के कई इलाकों में विरोध-प्रदर्शन जारी रहे। सुरक्षाबलों के साथ प्रदर्शनकारियों की कई जगहों पर झड़प भी हुई। इसमें कम से कम 30 लोग घायल हो गए। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया।

गौरतलब है कि घाटी में आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में अब तक 70 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। घाटी में हालात इतने खराब हो गए थे कि यहां टेलीफोन ओर इंटरनेट सेवाओं को भी बाधित करना पड़ा था।

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे से पहले कश्मीर में तेज हुई हिंसक घटनाएं