यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आज रात से बंद हो जाएंगे 500-1000 के नोट, उठाएं ये जरूरी कदम
सरकार ने लोगों को अपने 500 और 1000 के नोट बदलने के लिए 50 दिनो का समय दिया है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली। देश में काला धन खत्म करने को लेकर पीएम मोदी ने बड़ा फैसला किया है। आज रात से ही 500 और 1000 के नोट बंद हो जाएंगे। यही नहीं 9 और 10 नवंबर को पूरे देश में एटीएम से पैसा भी नहीं निकाला जा सकेगा। पीएम मोदी ने आज शाम देश को संबोधित करते हुए ये बड़ा एलान किया।
सरकार ने लोगों को अपने 500 और 1000 के नोट बदलने के लिए 50 दिनो का समय दिया है। यानि आज 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक बैंक में जाकर अपना पुराना नोट जमा कर सकते हैं और नए नोट ले सकते हैं।
वित्त सचिव शशिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आज रात से ही नए नोट बाजार में आ जाएंगे। यही नहीं अब से 2000 रूपये के नोट भी बाजार में होंगे। 2000 के नए नोट पर मंगलयान की तस्वीर होगी।