विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देह व्यापार से मना करने पर महिला के स्तन काटे

By Edited By:
Updated: Sun, 23 Mar 2014 11:36 PM (IST)

स्तब्ध कर देने वाली एक घटना में 24 वर्षीय एक महिला केदेह व्यापार से मना करने पर उसके स्तन काट दिए गए। दूसरी घटना में कथित तौर पर शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर एक अन्य महिला को जिंदा जला दिया गया।

News Article Hero Image

थाणे, [महाराष्ट्र]। स्तब्ध कर देने वाली एक घटना में 24 वर्षीय एक महिला के देह व्यापार से मना करने पर उसके स्तन काट दिए गए। दूसरी घटना में कथित तौर पर शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर एक अन्य महिला को जिंदा जला दिया गया।

कुंभरवाड़ा-भिवंडी के पुलिस इंस्पेक्टर राजन सास्ते ने बताया, 'पीड़ित महिला को गुजरात से भिवंडी लाकर एक वेश्यालय में बेच दिया गया। उससे जबरदस्ती देह व्यापार कराने की कोशिश की गई।'

जब उस महिला ने वेश्यालय की महिला संचालक की बात नहीं मानी तो उसके स्तन काट डाले गए। पुलिस के अनुसार, महिला के शरीर पर कई जगह लोहे की छड़ से दागे जाने के भी निशान हैं, आरोपियों ने उसके दांत भी तोड़ दिए।

बाद में कुछ लोगों ने महिला को बचाया और शहर के आईजीएम अस्पताल ले गए। उसे अब थाणे के जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है। पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं है।

पढ़ें: प्रेम प्रसंग में बहन व प्रेमी की गोली मार कर हत्या

वेश्यालय की महिला संचालक 34 वर्षीय रूबी को दो पुरुषों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पुरुषों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।

दूसरी घटना में एक स्टील कंपनी में मजदूर ठेकेदार लखन यादव शुक्रवार रात अभित घर स्थित एक साथी के घर पहुंचा, उसकी पत्नी को अकेला पाकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। महिला के मना करने पर उसने उसके ऊपर किरासिन का तेल डालकर आग लगा दी।

पढ़ें: रेलवे ने एचआइवी पीड़ितों को दिखाया ठेंगा