विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई हमले को लेकर डेविड हैडली ने किए दस बड़े खुलासे

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Mon, 08 Feb 2016 11:39 AM (IST)

शिकागो में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गवाही दे रहे आतंकी डेविड हैडली ने इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसमें उसके पाकिस्तान ेक आतंकी कैंपों में ट्रेनिंग लेने से लेकर हाफिज सईद के भाषणों से प्रभावित होने का भी जिक्र है। जाने इस दौरान और कितने खुलासे किए:-

News Article Hero Image

मुंबई। शिकागो में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गवाही दे रहे आतंकी डेविड हैडली ने इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसमें उसके पाकिस्तान के आतंकी कैंपों में ट्रेनिंग लेने से लेकर हाफिज सईद के भाषणों से प्रभावित होने का भी जिक्र है। जाने इस दौरान और कितने खुलासे किए:-

- हेडली ने बताया कि उसे लश्कर के एक कमांडर साजिद मीर ने भारतीय पासपोर्ट मुहैया कराया था।

- पाकिस्तान में उसे ट्रेनिंग ली थी।

उसने बताया कि आतंकी हाफिज सईद के भाषणों से प्रभावित होकर ही वह लश्कर ए तैयबा में शामिल हुआ था।

- साजिद मीर की मदद से हासिाल हुआ था भारतीय पासपोर्ट। मीर उससे chalchalo@yahoo.com पर संपर्क किया करता था।

- वर्ष 2008 के सितंबर माह में पहली बार मुंबई पर आतंकी हमला करने की साजिश रची गई थी। इसको अंजाम देने का काम शुरू हो गया था लेकिन अरब सागर में आतंकियों की नौका एक चट्टान से टकराकर नष्ट हो गई जिसके चलते उनके मंसूबे नाकामयाब हो गए। इसके बाद भी एक और कोशिश में आतंकी नाकाम रहे। लेकिन तीसरी कोशिश में वह कामयाब हो गए।

- 2006 में भारत में व्यापार करने के लिए अपने नाम को दाउद गिलानी से डेविड कोलमैन हेडली कर लिया। पासपोर्ट और वीजा में सभी जानकारी थी गलत।

- मुंबई हमलों के बाद 7 मार्च 2009 को मैंने लाहौर से भारत की यात्रा की। इसके अलावा वह सात बार पाकिस्तान से और एक बार यूएई से सीधे भारत आया था।

- नया पासपोर्ट के जारी होने के बाद वो आठ बार भारत आया था जिसमें सात बार उसने मुंबई की यात्रा की थी।

- आइएसआइ का ब्रिगेडियर रिवाज लश्कर प्रमुख लखवी का हैंडलर था। जबकि आइएसआइ के मेजर जनरल इकबाल और समीर अली रिवाज के हैंडलर थे।

- दिल्ली में उपराष्ट्रपति के घर की रेकी की थी।

पढ़ें: जानें आखिर कौन है डेविड हैडली, जिसे भारत आने के लिए बदलना पड़ा था नाम