विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के दंगल को अहम मान रही भाजपा

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Fri, 26 Dec 2014 08:41 AM (IST)Updated: Fri, 26 Dec 2014 08:54 AM (IST)

हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद झारखंड व जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद झारखंड व जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की निगाहें अब दिल्ली पर टिक गई है। बकौल शाह दिल्ली में भाजपा की कड़ी परीक्षा होनी है। जाहिर है कि भाजपा का आला नेतृत्व दिल्ली के सियासी दंगल को हल्के में नहीं ले रहा है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा नेताओं का यह कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का खुद प्रदेश कार्यालय में आने से यह साफ संकेत मिल रहा है कि दिल्ली जीतने के लिए वह हर जरूरी कदम उठाने को तैयार होने का संदेश देना चाहते हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे, जिससे कि १६ वर्षो के बाद दिल्ली में फिर से भाजपा की वापसी हो सके। शाह बृहस्पतिवार शाम नई दिल्ली के गोल मार्केट क्षेत्र में आयोजित सफाई अभियान में श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सदस्यता अभियान ऐसा माध्यम है जिससे हम सीधे जनता से जुड़ सकते हैं। इसलिए इन दोनों अभियानों को गंभीरता के साथ चलाया जाना चाहिए।

वहां से वह प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के साथ पंत मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पहुंचकर पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की चुनौतियों के प्रति आगाह करते हुए जीत हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी। वहीं, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का कहना है कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर कई अभियान शुरू किए गए हैं। कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। इसलिए निश्चित रूप से पार्टी को जीत मिलेगी।

पढ़ेंः दिल्ली के दंगल के शाह ने बुलाई बैठक,बनाएंगदे रणनीति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।