विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल का झूठ हर घर तक पहुंचाएं: अमित शाह

By T empEdited By:
Published: Fri, 23 Jan 2015 10:30 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jan 2015 10:50 AM (IST)

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को पुरानी दिल्ली स्टेशन के सामने स्थित नेशनल क्लब में बूथ संयोजक महासम्मेलन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को पुरानी दिल्ली स्टेशन के सामने स्थित नेशनल क्लब में बूथ संयोजक महासम्मेलन का आयोजन किया। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव रामलाल ने कहा कि चुनाव में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जी-जान से जुट जाना चाहिए। राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर लिए गए फैसले का जिक्र किया। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, प्रदेश प्रभारी प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, मांगेराम गर्ग, जयप्रकाश, रेखा गुप्ता मौजूद रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व जीत मिलेगी। बस इसके लिए बूथ संयोजकों व पन्ना प्रमुखों को रोजाना कुछ समय देना होगा। उन्होंने कहा कि वे केजरीवाल के झूठ का पुलिंदा और भाजपा के किए कार्यो को घर-घर पहुंचाएं। इसके साथ ही लोगों को किरण बेदी की उपलब्धियों के बारे में भी बताएं। शाह यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सूरजमल विहार में आयोजित पूर्वी दिल्ली के 10 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ संयोजकों और पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, भाजपा की मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी किरण बेदी, प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, दिल्ली प्रभारी प्रभात झा व सांसद महेश गिरी सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों व अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा को माकन से भी आस, बढ़ा सकते हैं 'आप' की मुश्किलें

इस मौके पर शाह ने जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया, वहीं उन्होंने केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार देश के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि आठ माह में 11 बार पेट्रोल के दाम कम हो गए। यही वजह है कि वर्ष 2014 में जिन राज्यों में चुनाव हुए वहां भाजपा को अभूतपूर्व जीत मिली है। इस मौके पर उन्होंने नारा भी दिया कि जो सरकार देश में वही सरकार प्रदेश में।

उन्होंने बूथ संयोजकों व पन्ना प्रमुखों से कहा कि वे पार्टी की नींव हैं। उनकी मेहनत में ही पार्टी की जीत है। हर बूथ पर हमें जीतना है, लेकिन इसके लिए कई कार्य करने होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा के सामने कांग्रेस कहीं भी नहीं है। भाजपा के सामने आप है और इसे भी मीडिया ने बनाया हुआ है, अन्यथा आप भी कहीं नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से इतना झूठ बोला है कि उसका पुलिंदा तैयार हो गया है। उन्होंने बूथ संयोजकों व पन्ना प्रमुखों से सिर्फ चार दिन के कुछ घंटे मांगे। इन चार दिनों में वे हर घर में चार बार जाएं।

इस मौके पर किरण बेदी ने कहा कि देशवासियों ने अपने वोट से देश का भाग्य बदल दिया और अब समय आ गया है दिल्ली के भाग्य बदलने का। दिल्ली की हर नकारात्मक खबर को सकारात्मक खबर में बदलना है। दिल्ली के भाग्य को बदलने भाजपा आ रही है। इसके लिए सभी बूथ संयोजकों व पन्ना प्रमुखों को कमर कसना है। उन्होंने महिला सुरक्षा, महंगाई व भ्रष्टाचार सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर अपनी योजना भी सम्मेलन में रखी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने बूथ संयोजकों को जमीनी स्तर पर कार्य करने के साथ ही कई नए नारे भी दिए।

इसे भी पढ़ें: जानिए दिल्ली के किस बड़े नेता के पास कितनी संपत्ति...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।