विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीआर बनाने में लगे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: राहुल गांधी

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Tue, 27 Jan 2015 09:02 PM (IST)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के मद़देनजर आज कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के लिए रोड शो किया। कालका जी के स्‍लम इलाके से इसकी शुरुआत की गर्इ। इस दौरान उन्‍होंने प्रधानमंत्री पर सात माह की केंद्र सरकार के बाद भी नरेंद्र मोदी सिर्फ अपना पीआर बनाने में लगे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद़देनजर आज कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के लिए रोड शो किया। कालका जी के स्लम इलाके से इसकी शुरुआत की गर्इ। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री पर सात माह की केंद्र सरकार के बाद भी नरेंद्र मोदी सिर्फ अपना पीआर बनाने में लगे हैं। उन्होंने सीधे केंद्र सरकार पर अंगुली उठाते हुए कहा कि एनडीए के शासनकाल में इस दौरान कोई काम नहीं हुआ है सिर्फ वादे ही हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अब जनता भाजपा की इस सरकार से त्रस्त आ चुकी है और जानना चाहती है कि आखिर बातें कब बंद होंगी और काम कब शुरू होगा।

इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और अजय माकन भी मौजूद थे। गौरतलब है कि सात फरवरी को दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान होगा। इससे पहले सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के लिए जोर-शोर से प्रचार करना शुरू कर दिया है।

भाजपा के लिए दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार में उतरेंगे। वह दिल्ली में कुछ रैलियां कर मतदाताओं को भाजपा की ओर लाने का प्रयास करेंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी राजधानी में चुनावी रैली करने के आसार हैं। हालांकि इसके लिए अभी तिथियों की घोषणा नहीं की गई है।

पढ़ें: जदयू के आप को दिल्ली में समर्थन करने पर तिलमिलाई कांग्रेस