विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली चुनाव : आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्‍कर

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Wed, 04 Feb 2015 08:33 AM (IST)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में अब महज चार दिन शेष हैं। चुनाव के लिए प्रचार गुरुवार को थम जाएगा। इससे पहले सभी पार्टियां मतदाताओं को रिझाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। सात फरवरी को हाेने वाले मतदान से पहले दैनिक जागरण के राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख राजकिशोर ने

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब महज चार दिन शेष हैं। चुनाव के लिए प्रचार गुरुवार को थम जाएगा। इससे पहले सभी पार्टियां मतदाताओं को रिझाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। सात फरवरी को हाेने वाले मतदान से पहले दैनिक जागरण के राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख राजकिशोर ने इसका विश्लेषण किया है। आइए जानते हैं क्या है इनकी राय...

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप और भाजपा के बीच बेहद कड़ी और करीबी लड़ाई है। कांग्रेस इस लड़ाई में पूरी तरह से बाहर है। लेकिन उसकी पूरी कोशिश है कि वह पिछली बार मिली सीटों से ज्यादा सीट जीत पाए या फिर उनको ही बचा पाए। दिल्ली केंट के चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी उसको पार्टी अपने लिए सकारात्मक बता रही है।

कांग्रेस का मानना है कि इसका फायदा उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिलेगा। लेकिन यह भी साफ है कि सीधे मुकाबले से वह बाहर है। भाजपा और आप के बीच मुकाबला बेहद कड़ा है और उनको मिलने वाली सीटों में भी बेहद करीबी फासला रहेगा।

दिल्ली चुनाव: आप के चुनावी चंदे को लेकर घमासान चरम पर