विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली हाइकोर्ट ने भेजा अरविंद केजरीवाल को नोटिस

By T empEdited By:
Updated: Mon, 02 Feb 2015 03:20 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्‍ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। कांग्रेस नेता किरण वालिया ने केजरीवाल का नामांकन रद्द करने की मांग की थी। केजरीवाल नई दिल्‍ली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा है। कांग्रेस नेता किरण वालिया ने दो पते देने पर केजरीवाल का नामांकन रद्द करने की मांग की थी। केजरीवाल नई दिल्ली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

इस बार नई दिल्ली सीट से किरण वालिया कांग्रेस की ओर से केजरीवाल को टक्कर दे रही हैं। किरण वालिया का कहना था कि केजरीवाल ने हलफनामे में दो पते दिए हैं जो गलत है। बता दें कि केजरीवाल ने इस पते पर वोटर आइडी कार्ड भी बनावा रखा है। अरविंद केजरीवाल ने भी इस गलती को माना था। वालिया ने पहले इस मुद्दे को मीडिया में उछाला। फिर इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ हाईकोर्ट में केस दर्ज करा दिया था।

इसे भी पढ़ें: बेदी के प्रचार का काम देख रहे नरेंद्र टंडन का इस्तीफा

अरविंद केजरीवाल के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस परेशानी का सबब बन सकता है, क्योंकि केजरीवाल के साथ-साथ कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को भी नोटिस जारी किया है। दिल्ली में 7 फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं, जिसके परिणाम 10 फरवरी को घोषित होंगे।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह का दावा, 'हमने तो किया काम, उनके पास सिर्फ बयान'