विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुनंदा केस : पूछताछ के लिए थरूर को नहीं भेजा गया कोई नोटिस

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Thu, 08 Jan 2015 12:07 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jan 2015 01:24 PM (IST)

सुनंदा पुष्कर हत्या मामले की गुत्थी उलझती ही जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को उनकी पत्‍नी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुनंदा पुष्कर हत्या मामले की गुत्थी उलझती ही जा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को उनकी पत्नी की मौत के संबंध में पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की बात को दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने खंडन किया है। इससे पहले खबर आ रही थी कि शशि थरूर को जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस भेजा गया है।

आज सुबह एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि हत्या से जुड़े जांच में थरूर के सहयोग के संबंध में उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया है। यह पूछताछ उनसे सीआरपीसी की धारा 160 के तहत की जाएगी।

दिल्ली पुलिस कमीश्नर ने इस तरह की सभी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि इस तरह की सभी खबरें गलत है। इस मामले में कुछ जरूरी बात होगी वो मीडिया का बताई जाएगी।

सुनंदा के पोस्टमॉर्टम के लिए गठित डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा अंतिम रिपोर्ट दिए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुछ ही दिन पहले इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया।

इससे पहले शशि थरूर ने दिल्ली पुलिस पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाकर चौंका दिया था। थरूर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने उनके एक नौकर पर दबाव बनाया कि वह यह कबूल करे कि सुनंदा की हत्या उसने और मैंने (शशि थरूर) की है। यह बात पूरी तरह से अस्वीकार्य और गैर कानूनी है। इस बीच, मामले की जांच के लिए बने विशेष जांच दल (एसआइटी) ने थरूर को नोटिस भेज दिया है। उन्हें जल्द से जल्द जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

शशि थरूर द्वारा दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी को बीते साल 12 नवंबर को लिखा गया एक ईमेल बुधवार को सार्वजनिक हुआ है। ईमेल में थरूर ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सांसद ने कहा कि पुलिस ने उनके नौकर नारायण से सुनंदा पुष्कर की मौत को लेकर एक बार 16 घंटे तो दूसरी बार 14 घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान नौकर को शारीरिक रूप से प्रताडि़त भी किया गया।

कल दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा था कि डीसीपी की अगुवाई में एसआईटी बनाई गई है। बस्सी ने ही मौत के मामले को मर्डर केस बताया था। हालांकि सुनंदा के पति शशि थरूर से पूछताछ के मामले में उन्होंने कुछ साफ नहीं कहा था।

पढ़ें - 'पोलोनियम 210' से सुनंदा की मौत? नमूने भेजे जाएंगे विदेश

पढ़ें - सुनंदा हत्याकांडः एसआइटी करेगी जांच, थरूर से पूछताछ संभव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।