विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्टी नेताओं से मिलने दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फड़नवीस

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Thu, 30 Oct 2014 02:32 PM (IST)

महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस शपथ से एक दिन पूर्व अपने आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। शुक्रवार को देवेंद्र फड़नवीस महाराष् ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस शपथ से एक दिन पूर्व अपने आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। शुक्रवार को देवेंद्र फड़नवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसके लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। इसमें करीब चालीस हजार अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहेंगे।

शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली पहुंचे देवेंद्र यहां पर कई नेताओं से मिलेंगे। इस बीच मुंबई के मातोश्री में भाजपा को समर्थन देने के मुद्दे पर शिवसेना अपने विधायकों के साथ आज विचार करेगी।

पढ़ें: शिवसेना ने दी फड़नवीस को बधाई, एनसीपी से समर्थन पर चेताया

शिवसेना को सबसे बड़ी चिंता, बीएमसी को बचाना