विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्‍लादेश के आतंकी हमले में मारे गए 20 लोगों में एक भारतीय भी शामिल

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sat, 02 Jul 2016 05:34 PM (IST)

बांग्‍लादेश के आतंकी हमलों में जिन बीस लोगों की मौत हुई है उनमें एक भारतीय महिला भी शामिल है। मरने वालों में ज्‍यादातर इटली और जापान के नागरिक हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (एएफपी/एएनआई)। बांग्लादेश की राजधानी के सबसे पॉश गुलशन इलाके में हुए हमले में कुल बीस लोगों की माैैत हो गई है। मरने वालों में एक भारतीय महिला भी शामिल है। बांग्लादेश ने इस हमले में इटली के आठ नागरिकों समेत जापान और दक्षिण कोरिया के भी कुछ लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले और इसमें मारे गए सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि इस हमले की भर्त्सना करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। इसके अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी इस हमले की तीखी निंदा की है।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा भारत उन लोगों के साथ खड़ा हैै जिन्होंने इस हमले में अपनों को खोया है। उन्होंने इस हमले में मारी गई भारतीय महिला तारुषि के पिता संजीव जैन को फोन कर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है कि इस दुख की घड़ी में पूरा भारत उनके साथ खड़ा है। वहीं संजीव जैन ने कहा है कि वह भारतीय विदेश मंत्रालय की मदद से ढ़ाका जा रहे हैं।

बांग्लादेश आतंकी हमलेे पर बयान देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि आतंकवाद सिर्फ आतंकवाद होता है। उसकी न तो कोई धर्म होता है और न ही कोई जाति होती है। उसके लिए देशों की सीमा भी कोई मायने नहीं रखती है। उन्होंने इसके खिलाफ सभी के एकजुट होकर लड़ने की बात कही है।

बांग्लादेश के बाद कहीं आतंकियों के अगले निशाने पर भारत तो नहीं

सिंह ने कहा कि भारत इसके प्रति पूरी दुनिया को लगातार चेतावनी देता रहा है, लेकिन पहले विश्व इसको गंभीरता से नहीं लेता था लेकिन अब वह भारत की बात को गंभीरता से लेने लगा हैै। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को अब दुनिया गंभीरता से लेने लगी हैै।

इस हमले में मारे गए लोगों में अधिकतर इटली और जापान के लोग है। इन सभी को आतंकियों ने पहले बंधक बनाया और फिर बाद में इनकी हत्या कर दी। यह आतंकी अल्लाह ओ अकबर कह रहे थे। सुरक्षाबलों ने इस जगह से करीब 13 बंधकों को सुरक्षित रिहा करा लिया। इस दौरान सात में से छह आतंकियों को मार गिराया गया जबकि एक को जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूसरा उत्तर कोरिया बन दुनिया काेे डरा रहा है पाकिस्तान: जालमे खलिजाद

बांग्लादेश आर्मी के कर्नल राशिदउल हसन का कहना है कि आतंकियों ने सभी बंधकों की तेज धार हथियार से हत्या की है। सेना ने करीब बारह घंटों के बाद इस ऑपरेशन को पूरा किया। उन्होंने इस हमले में एक जापानी व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा सात जापानी नागरिकों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

ताइवन की नेवी पेट्रोल बोट से गलती से चली सुपरसोनिक मिसाइल, एक की मौत