विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाकिर नाइक के साथ कनेक्शन पर बुरे फंसे दिग्विजय सिंह, दिया ये बयान

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 07 Jul 2016 12:28 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 07 Jul 2016 03:29 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने चार साल पहले मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक के साथ मंच साझा किया था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बीते हफ्ते ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद चर्चा में आए मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक भारतीय जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गए हैं। वहीं जाकिर नाइक के चैनल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह उनके साथ मंच साझा कर रहे हैं।

एबीपी न्यूज के मुताबिक, दिग्विजय सिंह साल 2012 में जाकिर नाइक के एक कार्यक्रम में गए थे। दिग्विजय सिंह ने इस कार्यक्रम में जाकिर नाइक की ना सिर्फ तारीफ की थी बल्कि उन्हें शांतिदूत तक बताया था।

इस कार्यक्रम में दिग्विजय ने यहां तक कहा कि देश के मुस्लिम खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने मंच से कहा था मुस्लिमों के मन में ये भावना है कि उनके साथ न्याय नहीं हो रहा है। कांग्रेस नेता ने ये भी कहा था कि मुसलमानों में सुरक्षा की भावना पैदा करने की जिम्मेदारी हिंदुओं की है। उन्होंने यहां तक कहा कि इतनी भीड़ के सामने उन्हें कभी बोलने का मौका नहीं मिला था।

इस्लामी प्रचारक जाकिर नाईक ने अब आइएस को गैरइस्लामी करार दिया

'सबूत हो तो जाकिर पर हो कार्रवाई'

जाकिर नाइक के साथ मंच साझा करने की खबरों के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अगर भारत और बांग्लादेश सरकार के पास नाइक के आईएस के साथ होने के कोई सबूत हैं तो कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही दिग्विजय सिंह ने ये माना है कि उन्होंने जाकिर के साथ मंच साझा किया था। हालांकि, दिग्विजय ने कहा कि मैंने वहां सिर्फ सांप्रदायिकता के खिलाफ बात की थी।

जाकिर नाइक से प्रेरित आतंकी

गौरतलब है कि ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद ये खबर सामने आई थी कि हमले में शामिल दो आतंकी जाकिर नाइक के धर्म पर दिए उपदेशों से प्रभावित थे। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब आतंकियों को नाइक के उपदेशों से प्रेरित बताया गया है। इससे पहले, भारत से भागकर ISIS में शामिल होने वाले लड़कों को भी नाइक से ही प्रभावित बताया गया था।

जाकिर पर प्रतिबंध लगाने की मांग

देशभर में जाकिर नाइक पर बैन लगाने की मांग तेज हो गई है। मुंबई में कुछ लोगों ने जाकिर के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इस मामले में शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने बुधवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिख कर नाइक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

खंगाले जाएंगे नाइक के भाषणों के फुटेज

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जाकिर नाइक के पीस टीवी के फुटेज खंगालने का फैसला लिया है। मंत्रालय नाइक के 90 दिनों के फुटेज की जांच करेगा। नाइक के भाषणों में कुछ भी गलत पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। वहीं बांग्लादेश में भी नाइक की भूमिका को लेकर जांच शुरू हो चुकी है।

जाकिर नाइक पर प्रतिबंध की मांग को लेकर प्रदर्शन, सुरक्षा बढ़ाई गई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।