विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा को हराने में हमारा साथ दें नक्‍सली: दिग्विजय

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Fri, 05 Dec 2014 06:43 AM (IST)

झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा को हराने के लिए नक्सलियों की मदद मांगी है। गुरुवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उन्होंने कहा, झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए नक्सली हमारा साथ

News Article Hero Image

रांची, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा को हराने के लिए नक्सलियों की मदद मांगी है। गुरुवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उन्होंने कहा, झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए नक्सली हमारा साथ दें। इससे पहले चतरा जिले में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सलियों को दो टूक चेतावनी दी। कहा, नक्सली सरेंडर करें, अब केंद्र सरकार हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगी।

चतरा के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में गृहमंत्री ने नक्सली संगठनों को समर्पण करने की हिदायत दी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि रास्ता भटककर नक्सली जिस अंधेरी सुरंग में बढ़ रहे हैं, उन्हें हर हाल में बाहर आना होगा। सरकार अब हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगी। देश में शेर दिल वालों की सरकार है और सुरक्षा बलों के रगों में गर्म खून दौड़ रहा है। अगर नक्सली समर्पण करेंगे तो सरकार उन्हें समान जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर प्रदेश में मजबूत सरकार बनाने की अपील की।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी नक्सलियों से हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने की अपील की। साथ ही विवादित बयान देते हुए भाजपा को मात देने के लिए नक्सलियों का समर्थन भी मांगा। कहा, नक्सली भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस का साथ दें। भाजपा- आरएसएस की मंशा देश में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की है। उसकी नजर झारखंड की खनिज संपदा पर है।

राहुल खुद तय करेंगे अपनी भूमिका : दिग्विजय सिंह

राहुल हों कांग्रेस के अध्यक्ष, सोनिया बनें मेंटर: दिग्विजय