विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम से मिले नीतीश, बिहार के लिए मांगा 'विशेष दर्जा'

By Tilak RajEdited By:
Updated: Thu, 26 Mar 2015 06:25 PM (IST)

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच साउथ ब्‍लॉक में हुई बैठक खत्‍म हो गई है। बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्‍हें बिहार की मदद की मदद करने का आश्‍वासन दिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच साउथ ब्लॉक में हुई बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें बिहार की मदद की मदद करने का आश्वासन दिया है। बिहार के मुखिया नीतीश शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मिल सकते हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि बिहार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। बिहार को केंद्र से मदद की दरकार है। साथ ही नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की भी अपील की, ताकि राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि इस मुलाकात के राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। यह बिहार के विकास को लेकर एक गैर राजनीतिक मुलाकात थी।

दरअसल, 'स्वच्छ गंगा अभियान' को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया है। नेशनल गंगा रिवर बेसिन अथॉरिटी की इस बैठक में बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है।

जल संसाधन मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में गंगा नदी की सफाई के लिए जो नया रोडमैप तैयार किया जा रहा है, उसको पीएम मोदी के सामने पेश किया जाएगा। पांचों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस संबंध में राय ली जाएगी कि वे केंद्र से किस प्रकार की मदद की उम्मीद करते हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बजट सत्र के दौरान सदन में कहा था कि गंगा में 144 नाले जो सीवेज प्रवाह करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा 54 पश्चिम बंगाल में हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 51, बिहार में 25 और उत्तराखंड में 14 नाले हैं।

इसे भी पढ़ें: गंगा स्वच्छता अभियान का मसौदा तैयार : उमा

इसे भी पढ़ें: गंगा बचाने को बनेगा अलग कानून