विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा में आज कश्मीर के हालात पर होगी चर्चा, गृहमंत्री देंगे जवाब

By Lalit RaiEdited By:
Updated: Wed, 20 Jul 2016 09:35 AM (IST)

लोकसभा में आज कश्मीर के हालात पर चर्चा होगी। वहीं महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस संसद का घेराव करेगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली – संसद का मानसून सत्र चल रहा है। लोकसभा में आज कश्मीर के हालात पर चर्चा होगी। राज्यसभा में इस मुद्दे पर सोमवार को चर्चा हो चुकी है। चर्चा पूरी होने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह जवाब देंगे। चर्चा दोपहर दो बजे शुरू होने की संभावना है। राज्यसभा में कश्मीर पर बहस का जवाब देते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा था कि जो कुछ भी भारत में हो रहा है वो पाक स्पॉन्सर्ड है। कहने को नाम पाकिस्तान है लेकिन हरकतें सभी नापाक हैं। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान भारत के मुसलमानों की फिक्र करना छोड़ दें।

महंगाई के मुद्दे पर आज संसद का घेराव करेगी कांग्रेस

कांग्रेस आज सुबह 10 बजे महंगाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करेगी। विरोध प्रदर्शन जंतर मंतर से शुरू होगा, जहां कांग्रेस के शीर्ष नेता और पार्टी के सहयोगी संगठन महिला कांग्रेस, सेवा दल, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई के प्रमुख इकट्ठे होंगे और संसद तक मार्च करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार को अब दो साल पूरे हो गए हैं लेकिन अब तक जो महंगाई कम करने का वादा उनकी सरकार ने किया था वो पूरा नहीं कर पाई है। बलकि महंगाई बढ़ गई है और आम आदमी परेशान है। इसलिए कांग्रेस संसद का घेराव करेगी।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- नाम तो पाक, लेकिन सारी हरकतें ना'पाक'

"कांग्रेस संसदीय दल की बैठक आज

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक आज सुबह 9.30 बजे संसद में होगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और तमाम कांग्रेस सांसद शामिल होंगे। बैठक में संसद में कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा होगी।