विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगर आपके पास भी है 500 और 1000 के पुराने नोट, तो करें ये काम

By Manish NegiEdited By:
Updated: Tue, 08 Nov 2016 10:27 PM (IST)

अगर आपके पास भी 500 और 1000 रुपये के नोट है तो परेशान ना हों। हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह आप पुराने नोटों को बदल सकते हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, (जेएनएन)। काला धन पर रोक लगाने के लिए मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट पर आज आधी रात से रोक लगा दी है। इन नोटों के 50 दिनों के अंदर बैंक और डाकघरों में बदलवाया जा सकता है।
अगर आपके पास भी 500 और 1000 रुपये के नोट है तो परेशान ना हों। हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह आप पुराने नोटों को बदल सकते हैं।

ऐसे बदले जा सकते हैं 500 और 1000 के नोट

- 10 नवंबर से लेकर 30 दिसंबर 2016 तक आप 500 और 1000 के नोट नजदीकी बैंक या डाकघर में जमा करा सकते हैं।

- अगर किसी कारण से आप 30 दिसंबर तक पुराने नोट नहीं बदल सकते तो इसके बाद आप पहचान पत्र के साथ 30 मार्च 2017 तक रिजर्व बैंक में 500 और 1000 के नोट जमा कर सकेंगे।

- पीएम मोदी ने बताया कि 11 नवंबर की रात 12 बजे तक सभी सरकारी अस्पतालों में पुराने 500 और 1000 के नोट भुगतान के लिए स्वीकार किए जाएंगे।

- अगले 72 घंटों तक रेलवे के बुकिंग काउंटर, सरकारी बसों के टिकट बुकिंग काउंटर और हवाई अड्डों पर भी केवल टिकट खरीदने के लिए पुराने नोट मान्य होंगे।

- अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर विदेश से आ रहे या जा रहे लोगों के पास यदि पुराने नोट हैं तो ऐसे नोटों की 5000 रुपये तक की राशि को नये और मान्य नोटों से बदलने की सुविधा दी जाएगी।

कैसा होगा 500 और 2000 रुपये का नया नोट? यहां देखें