विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति को 'पैसे' देने में हुई असमर्थ तो सबके सामने खुद को जला डाला

By Edited By:
Updated: Mon, 18 Nov 2013 04:25 PM (IST)

दहेज की मांग से परेशान 30 वर्षीय महिला ने अपने परिवार और पति के सामने खुद को जला डाला। वह अपने पति को पांच लाख रुपये देने में असमर्थ थी। महिला को अक्सर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

News Article Hero Image

मुंबई। दहेज की मांग से परेशान 30 वर्षीय महिला ने अपने परिवार और पति के सामने खुद को जला डाला। वह अपने पति को पांच लाख रुपये देने में असमर्थ थी। महिला को अक्सर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला का पति उमेश भी 10 फीसदी जल गया है। पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने उमेश, उसके भाई गणेश, बहन सुनीता, मां ताराबाई और परिवार के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली में दहेज हत्या, हंगामा

ठाकुर गांव में 30 वर्षीय दो बच्चों की मां ने शनिवार को अपने पति के सामने खुद को आग के हवाले कर लिया। महिला के ससुरालवाले कई वषरें से उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि पीडि़त आशा और उमेश की शादी पांच साल पहले हुई थी। वे शहर आकर परिवार के साथ रहने लगे। हालांकि शादी के कुछ दिन बाद से उसे पैसे के लिए परेशान किया जाने लगा। आशा के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके ससुराल वालों ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की थी। उसके परिवार वाले पांच लाख रुपये देने में असमर्थ है। आशा को उसके ससुरालवाले अक्सर परेशान करते थे और घर पर उससे झगड़ा भी करते थे। उसके पिता ने बताया कि आशा खुश नहीं थी और अक्सर शारीरिक और मानसिक यातना का शिकार होती थी। शिकायत में कहा गया कि ससुराल वालों ने कहा था कि आशा या तो उन्हें पैसा दे या उन्हें कांदिवली में एक घर खरीद कर दे। पीडि़त अपने परिवार के साथ रह रही थी और उसने सबके सामने खुद को जलाया। (मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर